{"_id":"67fad6f7f8803155e00d8ec9","slug":"teen-got-electrocuted-while-trying-to-put-out-a-fire-in-a-field-dies-panipat-news-c-244-1-pnp1012-135209-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खेत की आग बुझाने में लगा करंट, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खेत की आग बुझाने में लगा करंट, किशोर की मौत
विज्ञापन
सनौली । सनौली क्षेत्र के रसलापुर गांव में देर शाम को खेत में लगे ट्रांसफार्मर से तार टूटने से उठी चिंगारी से आग लग गई। किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया तो एक किशोर टूटे हुए तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
किशोर की मौत होने पर क्षुब्ध ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। मृतक के पिता ने लाइनमैन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। रसालपुर के इंतजार ने बताया कि शनिवार देर शाम को करीब सात बजे खेत में लगे ट्रांसफार्मर से तार टूट कर चिंगारी उठने लगी। कुछ ही दूर में चिंगारी से ट्रांसफार्मर के आस-पास आग लग गई। इसके बाद आस-पास के किसानों की भीड़ आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने से पहले ग्रामीणों ने लाइनमैन को फोन कर इसकी सूचना दी और बिजली सप्लाई को बंद कराने को कहा। जिस पर लाइनमैन ने बिजली सप्लाई बंद कराने की बात कही। इसके बाद ग्रामीण आग बुझाने लग गए। आग बुझाते समय उसका बेटा सोयब (15) ट्रांसफार्मर के पास पड़े तार की चपेट में आ गया। करंट से उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, पुलिस ने किए शांत ः शोएब की मौत के बाद ग्रामीणों आक्रोशित हो गए। उन्होंने लाइन मैन और बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर बापौली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।