फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Team arrived to remove illegal advertisements, protest

Panipat News: अवैध विज्ञापन उतारनी पहुंची टीम, विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Team arrived to remove illegal advertisements, protest
पानीपत। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने समेत शहर में लगे अवैध विज्ञापन बोर्ड, होर्डिंग्स को हटाने का निगम का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान बरसत रोड के पास जीटी रोड पर पीवीआर सिनेमा के साथ एक शराब के ठेके के विज्ञापन उतरवाने को लेकर निगम टीम के साथ झड़प भी हो गई। जिस पर निगम कर्मचारियों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। इसके साथ मामला निगम के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी डाला। अब निगम अधिकारी काम में बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहे हैं। इसे लेकर पुलिस को भी शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन

निगम कर्मचारियों ने बताया कि उनका ये अभियान लाल बत्ती से शुरू होकर सेक्टर 13-17 कट से होते हुए बरसत रोड तक चला। इस दौरान निगम टीम ने करीब 130 अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग्स और बैनर उतारे। जब टीम पीवीआर सिनेमा के पास पहुंची तो यहां शराब के ठेके पर थर्ड पार्टी विज्ञापन लगे थे। जैसे ही निगम कर्मचारियों ने इनको उठाना शुरू किया तो शराब ठेके पर काम करने वाले कारिंदे कर्मचारियों के साथ उलझ गए। इस दौरान निगम कर्मियों के साथ झ़ड़प से लेकर तीखी नोक-झोंक भी हुई। जिसके बाद निगम कर्मियों ने तुंरत पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस के आने के बाद शराब ठेके के कारिंदे निगम कर्मियों से माफी मांगने लगे। मामला निगम एक्सईएन गोपाल कलावत के संज्ञान में लाया गया।
विज्ञापन

एक्सईएन गोपाल कलावत ने कहा कि निगम के काम में बाधा डालने, कर्मचारियों के साथ झड़प करने वालों के खिलाफ निगम सख्त कार्रवाई करेगा। पहले थर्ड पार्टी विज्ञापन लगाकर ऐेसे लोग निगम के राजस्व का नुकसान कर रहे हैैं। तो दूसरी ओर काम कर रहे निगम कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की जा रही है। इसे लेकर पुलिस को पत्राचार कर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
संजय चौक से आठ मरला तक हटाया अतिक्रमण:

अवैध विज्ञापनों के साथ निगम ने शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने को लेकर दूसरा अभियान संजय चौक से लेकर आठ मरला पुलिया तक चलाया। इस दौरान करीब 10 दुकानों का सामान हटवाया गया। हालांकि अब यहां पर तीन बार कार्रवाई होने की वजह से दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर सामान रखना कम कर दिया है। निगम की ये अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी की अध्यक्षता में हो रही है। संयुक्त आयुक्त का कहना है कि जब तक शहर की सभी सड़कों से अतिक्रमण पूर्ण रूप से नहीं हटाया जाता तब तक उनका ये अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed