{"_id":"6ad228366f7ca8b15e0194cb","slug":"female-students-showcased-their-talents-in-a-talent-hunt-competition-with-the-venue-coming-alive-as-the-audience-swayed-to-haryanvi-songs-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166114-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छात्राओं ने बिखेरे हुनर के रंग, हरियाणवी गीतों पर झूम उठा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छात्राओं ने बिखेरे हुनर के रंग, हरियाणवी गीतों पर झूम उठा पंडाल
विज्ञापन
मतलौडा राजकीय कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि को सम्मानित करते प्राचार्य व अन्य। सं
फोटो-22
मतलौडा। राजकीय महिला कॉलेज मतलौडा में आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया है। सांस्कृतिक समिति द्वारा प्राचार्य डॉ. जरनैल सहरावत की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणवी नृत्य, लोकगीत, पंजाबी डांस, नाटक, चुटकुलों, गायन, पेंटिंग और भाषण के माध्यम से छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हरियाणवी गीतों की धुन और छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
मुख्य अतिथि आर्य कन्या महाविद्यालय मोर माजरा करनाल के प्राचार्य और फुलब्राइट फेलो डॉ. संदीप कंधवाल रहे। उन्होंने छात्राओं से कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए स्टेज फियर को दूर करना और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखना जरूरी है। इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान करते हैं।
प्राचार्य डॉ. जरनैल सहरावत ने कहा कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिताएं छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन मंच हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को मुख्य अतिथि और प्राचार्य ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। मंच संचालन सांस्कृतिक समिति प्रभारी डॉ. प्रदीप दलाल ने किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के परिणाम
सोलो हरियाणवी डांस में प्रथम अर्चिता, द्वितीय मीनाक्षी, तृतीय शीतल रही। सोलो सिंगिंग में प्रथम यशिका, द्वितीय दिव्या, तृतीय कविता रही और ग्रुप सिंगिंग में प्रथम खुशी और ग्रुप, द्वितीय अंजलि और महक ग्रुप, तृतीय निधि व नीति ग्रुप ने हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पायल, द्वितीय आशा, तृतीय अंजलि रही। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम राधा, द्वितीय रितिका व तृतीय पूजा रही।