{"_id":"657de7ee69e7f368230895d2","slug":"teachers-defeated-non-teachers-by-76-runs-panipat-news-c-244-1-pnp1001-10756-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिक्षकों ने गैर शिक्षक वर्ग को 76 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिक्षकों ने गैर शिक्षक वर्ग को 76 रन से हराया
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग के बीच आर्य पीजी कॉलेज में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। शिक्षक वर्ग ने मैच 76 रन से जीता। मैन ऑफ द मैच शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजेश टूर्ण रहे। राजेंद्र देशवाल ने शानदार बल्लेबाजी कर 46 रन बनाए।
कॉलेज के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग के बीच 20-20 क्रिकेट मैच कराया गया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने खिलाड़ियों का परिचय कराकर मैच का शुभारंभ किया। शिक्षक वर्ग ने खेलते हुए 20 ओवरों में 152 रन बनाए। राजेंद्र देशवाल ने 46 रन बनाए। गैर शिक्षक वर्ग की टीम केवल 76 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉ. राजेश टूर्ण को दिया गया। वहीं बेस्ट बॉलर का पुरस्कार अरुण बजाज व बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार राजेंद्र देशवाल को दिया गया।
प्राचार्य डाॅ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि आज हर कोई दैनिक कार्यों तक सिमटकर रह गया है। ऐसे में लोग अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग दोनों सुबह से शाम तक कॉलेज में काम कर रहे हैं। दोनों के सहयोग से ही कॉलेज में बच्चों की पढ़ाई नियमित रूप से चल पाती है। ऐसे में उनकी सेहत को देखते हुए क्रिकेट मैच कराया गया। कॉलेज प्रबंधन वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दोनों वर्ग के खेल कराती है, लेकिन यह इस तरह का पहला प्रयास है। उन्होंने कहा कि इससे उनका खेल के प्रति रुझान बढ़ा है।