{"_id":"61d0c0d23a07a836fb6039d2","slug":"teach-volunteers-first-aid-methods-panipat-news-knl94706139","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों को बताए प्राथमिक उपचार के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों को बताए प्राथमिक उपचार के तरीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रंागण में राष्ट्रीय सेवायोजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन प्राथमिक उपचार विषय पर बौद्धिक कार्यक्रम किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रेडक्रॉस सोसायटी की सोनिया शर्मा रहीं। एनएसएस अधिकारी दिनेश कुमार ने सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन की रूपरेखा बताई।
मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति यदि दुर्घटनाग्रस्त हो जाए तो उसे बचाने के लिए कौन-कौन सी प्राथमिक सहायता दी जा सकती है। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान सीपीआर, किसी व्यक्ति की हड्डी टूट जाने के बाद उसे दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार आदि के बारे में बताया। प्राचार्य मनीष घनगस ने स्वयंसेवकों को कहा कि यदि रोगी को सही समय पर प्राथमिक चिकित्सा मिल जाए तो उसका जीवन बचाया जा सकता है। प्राथमिक चिकित्सा का उद्धेश्य कम से कम साधनों में इतनी व्यवस्था करना है कि चोट ग्रस्त व्यक्ति को सही समय पर चिकित्सालय पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि सायंकालीन सत्र में विद्यालय में साफ-सफाई के कार्य हुए। इस मौके पर कुशाल सहगल, सोनू वर्मा, संजय भारद्वाज, अनिल कुमार, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।