फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   TDI and Aldico were divided into areas and made separate collector rates.

Panipat News: टीडीआई और एल्डिको को क्षेत्रों में बांट बना दिए अलग कलेक्टर रेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
TDI and Aldico were divided into areas and made separate collector rates.
पानीपत। नए साल के कलेक्टर रेट पहली पर प्रदेश मुख्यालय पर बनाए गए हैं। यहां कई क्षेत्रों में अपेक्षा से अधिक रेट बढ़ा दिए गए तो एल्डिको व टीडीआई जैसी बड़ी कॉलोनियों के कई हिस्से कर अलग-अलग रेट निर्धारित कर दिए। जबकि पहले एक कॉलोनी का एक ही रेट होता था। अब एक कॉलोनी के कई रेट बना दिए। इसके अलावा कृषि भूमि के भी कलेक्टर रेट बढ़ा दिए गए।
विज्ञापन

कुटानी रोड पर पहले 1.32 करोड़ प्रति एकड़ था। अब ये रेट बढ़ाकर 1.78 करोड़ रुपये किया गया है। लोगों ने इस पर भी आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि कृषि भूमि का अपेक्षाकृत रेट बढ़ाना किसानों व लोगों पर बोझ डालना है। प्रशासन ने अब दावे और आपत्तियों का समाधान करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एक जनवरी से नए कलेक्टर रेट के आधार पर रजिस्ट्री शुरू होंगी। इसको लेकर पिछले दिनों जिले की सभी तहसीलों के कलेक्टर रेट प्रदेश मुख्यालय पर निर्धारित किए गए थे। इनको ऑनलाइन कर दावे और आपत्ति मांगे गए थे। जिले में आधा दर्जन क्षेत्र के लोगों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। गत दिनों उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी में इन आपत्तियों पर चर्चा की गई। कमेटी ने संबंधित तहसीलों को आपत्तियों को लेकर संबंधित लोगों से बात कर रिपोर्ट करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस तरह की आई आपत्ति :

केस नंबर एक
टीडीआई पार्श्वनाथ के लोगों ने बताया कि एल्डिको का रेट वर्ष 2023 में आवासीय में 25 हजार और व्यवसायिक में 42 हजार और इसी तरह टीडीआई पार्श्वनाथ का 15 हजार और 42 हजार रुपये था। सेक्टर-40 का 21 हजार और 42 हजार रुपये था। अब 2023 में एल्डिको को अलग-अलग हिस्सों में कर दिया। एक हिस्सा चंदौली एल्डिको रखा है। यहां का रेट आवासीय में 27,500 व व्यवसायिक के लिए 46500 रुपये किया है। निजामपुर क्षेत्र में यह क्रमश: 40,400 और 46,200, शिमला मौलाना की तरफ 27500, 46500 रुपये प्रति वर्ग गज किया है। पार्श्वनाथ फरीदपुर में 16500 व 46200, काबड़ी में 17 हजार और 47700 रुपये कर दिया गया है। टीडीआई फरीदपुर में 2300 और 46200 रुपये वर्ग गज किया है। यहां अलग-अलग क्षेत्र के रेट निर्धारित कर दिए , जबकि पूर्व के वर्षों की तरह एक कॉलोनी का एक रेट होना चाहिए था।


केस नंबर-दो
बिशनस्वरूप कॉलोनी के लोगों ने कस्टोडियन की जमीन की रजिस्ट्री कराने की मांग की है। ओमप्रकाश, जगबीर सिंह, महाबीर, कृष्णा देवी, संदीप दहिया, सुदेश रानी व ध्रव गर्ग ने बताया कि कस्टोडियन की जमीन के कलेक्टर रेट आठ हजार रुपये तय कर दिए जाएंगे। इस जमीन की रजिस्ट्री शुरू करने से सरकार को राजस्व की भी प्राप्ति होगी।



केस नंबर-3
बिशनस्वरूप कॉलोनी के लोगों ने एक अन्य शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के एक तरफ के रेट 14 हजार रुपये प्रति वर्ग गज तय किए गए हैं। यह हिस्सा जीटी रोड से काफी दूर आर्य पीजी कॉलेज के पीछे है। काॅलोनी के लोगों ने गली व पानी की सुविधा चंदे के पैसे से पूरी की थी। पार्क की जमीन पर कब्जे का केस स्थानीय लोग पैरवी कर रहे हैं। कॉलोनी में गली भी तंग हैं। ऐसे में यहां का रेट बढ़ाना गलत है। उन्होंने कहा कि कोटला बस्ती पुराना बस स्टैंड के पीछे 11 हजार, ईदगाह कॉलोनी नजदीक मॉडल टाउन में आठ हजार, गांधी कॉलोनी में 10 हजार खादी कॉलोनी में नौ हजार, आदर्श नगर में 11 हजार लेबर कॉलोनी में आठ हजार रुपये प्रति वर्ग गज रेट हैं।


केस नंबर-4
विजय नगर, जावा काॅलोनी, हरिसिंह काॅलोनी, अशोक विहार काॅलोनी, डाबर काॅलोनी, बिल्लू कालोनी, शिव नगर व जगदीश कालोनी की एक आपत्ति दर्ज की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि काॅलोनी में कलेक्टर रेट 6500 और 8000 से 8500 रुपये प्रति वर्गगज प्रस्तावित किए गए हैं। जबकि इन काॅलोनियों का रेट छह हजार रुपये प्रति वर्गगज होना चाहिए। कृषि भूमि का रेट 1.32 करोड़ रुपये प्रति एकड़ से करीब 1.78 करोड़ रुपये प्रति एकड़ प्रस्तावित कियया गया है। यहां कृषि भूमि का कलेक्टर रेट न बढ़ाया जाए।


केस नंबर-पांच
अंसल, सेक्टर 13-17 व सेक्टर-18 रेट भी गलत बढ़ाए गए हैं। यहां के रेट पिछले वर्षों की अपेक्षाकृत अधिक बढ़ाए गए हैं। महासिंह व
कृष्ण ने बताया कि इस तरह से कलेक्टर रेट पहली बार बढ़ाए गए हैं, जबकि मैदान पर रेटों के आधार पर इनको कम या ज्यादा करना चाहिए। ऐसे में लोगों पर एक साथ अतिरिक्त बोझ पड़ जाएगा।



वर्जन :
प्रस्तावित कलेक्टर रेट पर दावे और आपत्ति मिली हैं। जिला कमेटी में इनको रखा गया है। इनका जल्द ही समाधान कर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। लोगों पर किसी प्रकार का अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा।
वीरेंद्र कुमार गिल, तहसीलदार पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed