फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tax fraud by changing property ID, case filed against two including assistant

Panipat News: प्रॉपर्टी आईडी बदलकर टैक्स में फर्जीवाडा, सहायक समेत दो पर मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 03:33 AM IST
विज्ञापन
Tax fraud by changing property ID, case filed against two including assistant
पानीपत। नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी बदलकर 9.72 लाख रुपये के टैक्स को 12.67 हजार कर फर्जीवाड़ा करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शहर थाना पानीपत में सहायक और प्लॉट के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। निगम अधिकारियों और कर्मचारियों पर 11 दिन में यह दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दो मई निगम के 12 अधिकारियों व दो ठेकेदारों पर केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मामला बरसत रोड पर ज्योति कॉलोनी से जुड़ा हुआ है। सीएफ फ्लाइंग के एसआई राज सिंह ने शहर थाना पानीपत में दी शिकायत में बताया कि महमुदपुर निवासी दिलबाग का ज्योति कॉलोनी बरसत रोड सेक्टर-13/17 के पास 160 वर्ग गज का व्यवसायिक प्लॉट है। प्लॉट की प्रॉपर्टी आईडी पर प्रॉपर्टी टैक्स का 9.72 लाख रुपये बकाया था। नगर निगम पानीपत में सहायक के पद पर तैनात सोनू ने प्लाट मालिक दिलबाग से मिलकर कर इसकी माह जुलाई 2023 में प्लॉट की नई प्रॉपर्टी आईडी बनाकर टैक्स की धनराशि को 9.72 लाख रुपये को खत्म कर केवल प्रॉपर्टी टैक्स 12,672 रुपये कर दिया। जिससे नगर निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

कमेटी की जांच में भी सामने आई गड़बड़ी
इस मामले की जांच सीएम फ्लाइंग मंडल करनाल टीम द्वारा की गई थी। इसके बाद आयुक्त नगर निगम पानीपत द्वारा क्षेत्रीय कराधान अधिकारी कुलदीप राणा, कर अधीक्षक धर्मपाल, लेखाकार विनोद कुमार, जूनियर प्रोग्रामर यतिन व जेई भवन निरीक्षक रिंकू की टीम गठित की गई। टीम ने जांच में पाया कि नगर निगम पानीपत के क्षेत्र ज्योति कॉलोनी पानीपत में स्थित 611.10 वर्गगज क्षेत्र की प्रोपर्टी आईडी नंबर पी 03701390140 दिलबाग सिंह निवासी महमुदपुर जिला पानीपत थी। मौका पर दिलबाग सिंह 160 वर्गगज में दुकान हैं। जिस पर सम्पति कर 9.72 लाख रुपये बकाया रिकार्ड में अंकित था। सरकार द्वारा निर्धारित कंपनी ने नगर निगम क्षेत्र की सभी संपत्तियों का सर्वे किया गया था। सर्वे के बाद याशी कंपनी द्वारा वर्ष 2022-23 में दिलबाग सिंह के नाम आईडी नंबर 1जीएफओसीटीई3 बनाई गई। जिसमें प्रॉपर्टी स्टेट्स अनाधिकृत भूमि एरिया 199.560 वर्गगज अंकित किया गया। जांच के लिए गठित टीम द्वारा दिलबाग सिंह की दुकानों का वास्तविक क्षेत्रफल 160 वर्गगज ग्रांउड फ्लोर कॉमर्शियल प्रोपर्टी के हिसाब से गणना करने पर वर्ष 2010-11 से वर्ष 2023-24 तक टैक्स 1,95,120 रुपये बनता था। सोनू सहायक द्वारा नगर निगम पानीपत के रिकार्ड में अंकित अनाधिकृत क्षेत्र को अधीकृत क्षेत्र करके व वर्ष 2023 में संपत्ति का केवल दो वर्ष का संपत्ति कर लेकर नगर निगम पानीपत को 1,82,448 रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। सहायक सोनू और दिलबाग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
पुलिस ने सीएम फ्लाइंग टीम की शिकायत पर निगम के सहायक साेनू व प्लाॅट मालिक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों जल्द ही जांच में शामिल किया जाएगा।
कुलदीप, प्रभारी, थाना शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed