फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tanker crushes cyclist, death

Panipat News: टैंकर ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 03:03 AM IST
विज्ञापन
Tanker crushes cyclist, death
पानीपत। रिफाइनरी गोल चक्कर पर एक तेज रफ्तार टैंकर ने साइकिल सवार व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। व्यक्ति रिफाइनरी से छुट्टी होने के बाद अपने घर काबड़ी लौट रहा था। गांव काबड़ी निवासी नीरज ने बताया कि उसको चाचा जयप्रकाश रिफाइनरी बोहली में नौकरी करते हैं। सोमवार को उसके चाचा और वह दोनों शाम छह बजे छुट्टी होने के बाद रिफाइनरी से लौट रहे थे। दोनों अलग-अलग साइकिल पर थे। उसके चाचा उससे 50 मीटर आगे चल रहे थे। जब वह रिफाइनरी गोल चक्कर पर पहुंचे तो पीछे से एक टैंकर चालक तेज रफ्तार में आया और उसने चाचा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चाचा सड़क पर जा गिरे। आरोपी टैंकर चालक ने टैंकर को उसके चाचा के ऊपर से उतार दिया। वह चाचा को संभालने लगा तो टैंकर चालक टैंकर सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed