{"_id":"69b32dceefbfb1acaf0856e4","slug":"tanisha-selected-for-state-level-boxing-competition-will-show-her-strength-in-meham-panipat-news-c-244-1-pnp1011-153632-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए तनिषा का चयन, महम में दिखाएंगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए तनिषा का चयन, महम में दिखाएंगी दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिले के बुआना लाखू गांव की 17 वर्षीय खिलाड़ी तनिषा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर मुक्केबाजी में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आठ मार्च को आयोजित जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने बाजी मारी है और अब उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तनिषा 17 से 21 मार्च तक महम में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 51 से 54 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेंगी। जिला स्तर पर जीत हासिल करने के बाद अब उनसे राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
तनिषा बचपन से ही खेलों में रुचि रखती हैं और पिछले कई वर्षों से मुक्केबाजी का प्रशिक्षण ले रही हैं। वह फिलहाल 12वीं कक्षा की छात्रा हैं और पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी लगातार मेहनत कर रही हैं। मुक्केबाजी में निरंतर आगे बढ़ते हुए तनिषा जिले का नाम रोशन कर रही हैं। अब तक तनिषा जिला स्तर पर चार स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। राज्य स्तर पर भी उनके दो स्वर्ण पदक हैं। पिछले वर्ष दिल्ली में आयोजित नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भी तनिषा ने भाग लिया था। हालांकि उस प्रतियोगिता में वह पदक जीतने में सफल नहीं हो सकीं।
तनिषा की इस सफलता के पीछे उनके परिवार और कोच का भी बड़ा योगदान है। उनके पिता अजमेर खेतीबाड़ी करते हैं और मां भारती गृहिणी हैं। माता-पिता ने हमेशा तनिषा को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। तनिषा कोच सुरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में पीएस स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच ने बताया कि तनिषा यदि इसी तरह अभ्यास करती रहीं तो आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
तनिषा ने बताया कि उनका सपना देश के लिए खेलना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है। वह सुबह-शाम अभ्यास करती हैं और अपनी फिटनेस व तकनीक पर खास ध्यान देती हैं। यदि लड़कियों को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे खेल के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।