फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tableau of Education Department got second place

Panipat News: शिक्षा विभाग की झांकी को मिला दूसरा स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Tableau of Education Department got second place
पानीपत। शिवाजी स्टेडियम में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों की झांकी निकाली गई। इस वर्ष शिक्षा विभाग की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शिक्षा विभाग की झांकी को मिला दूसरा स्थान मिला। जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने शिक्षा विभाग की झांकी के उत्कृष्ट प्रदर्शन और द्वितीय स्थान के लिए जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र को पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हरियाणा हरविंदर कल्याण ने सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने और पानीपत को जीरो ड्रापआऊट बनाने के लिए सराहनीय कार्य करने के लिए डीईओ राकेश बूरा की प्रशंसा की। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि शिक्षा विभाग की झांकी में शिक्षा रथ में निपुण पानीपत, विज्ञान मॉडल के साथ-साथ पीएम श्री स्कूल की डिजिटल कक्षा-कक्ष को दर्शाया गया रहा। उन्होंने बताया कि बीईओ पानीपत बिजेंद्र हुड्डा के नेतृत्व और जिला कोऑर्डिनेटर ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग की टीम पिछले कई दिनों से लगातार कार्य कर रही थी जिसमें क्रियात्मक गतिविधि और प्रयासों को दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed