फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Swapping of wires in electricity meters, neighbors were paying each other's bills

समालखा: बिजली मीटरों में तारों की अदला-बदली, एक दूसरे का बिल भर रहे थे पड़ोसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Swapping of wires in electricity meters, neighbors were paying each other's bills
समालखा। बिजली निगम की गलत रीडिंग एवं बिलिंग से उपभोक्ता परेशान हैं। समालखा सब डिवीजन के कर्मचारियों का गांव चुलकाना में किए कारनामे से भी उपभोक्ता परेशान हैं। जहां मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं की सप्लाई एक दूसरे से बदलकर जोड़ दी गई। दोनों एक दूसरे का बिल भरते आ रहे थे। एक पड़ोसी का लगातार ज्यादा बिल आया तो इसका खुलासा हुआ। इसकी शिकायत कार्यकारी अभियंता को देकर समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

चुलकाना निवासी धर्मपाल ने बताया कि बिजली निगम की ओर से गांव में इलेक्ट्रिक मीटर लगाए गए हैं। उनके घर पर भी मीटर लगाया गया है। तब से वह लगातार बिल भरते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका मीटर नंबर सीके-3583 जबकि मेरे पड़ोसी का नंबर सीके-4535 है। विभागीय कर्मचारियों ने उसके मीटर के सप्लाई का तार पड़ोसी के घर और पड़ोसी के मीटर के तार उनके यहां लगा दिए। ऐसे में वह एक दूसरे के बिजली खर्च के बिल भरते रहे थे। धर्मपाल का कहना है कि उनके घर का लोड बहुत कम है और पड़ोसी का ज्यादा है। ऐसे में वह विभागीय गलती के कारण पड़ोसी के बिजली खर्च का बिल भरता रहा है। उसने निगम के कार्यकारी अभियंता को शिकायत देकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed