फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Innovations focused on AI, green energy, and agriculture.

Panipat News: एआई, हरित ऊर्जा, कृषि पर केंद्रित रहे नवाचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Innovations focused on AI, green energy, and agriculture.
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जीटी रोड में मंगलवार को खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, कृषि और ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा के मार्गदर्शन में एससीईआरटी गुरुग्राम के दिशा-निर्देशों के तहत किया गया। थीम विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार : सतत और विकसित भारत के लिए रही। विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक और पर्यावरणीय समस्याओं के व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मॉडलों का मूल्यांकन मौलिकता, वैज्ञानिक सोच, तकनीकी कौशल, उपयोगिता, कम लागत, टिकाऊपन और प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया गया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप संभ्रवाल ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से उनके मॉडलों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक जिज्ञासा बनाए रखने और विज्ञान के माध्यम से सामाजिक समस्याओं का समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी के संचालन और समन्वय में नोडल अधिकारी पिनाज, दीपक, अनिल रोहिल्ला और सज्जन सिंह ने भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में डायट की विषय विशेषज्ञ एकता के साथ पीजीटी करिश्मा, राकेश कुमार, रविंद्र कुमार और शीतल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये विद्यार्थी रहे प्रथम
कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय में जीएसएसएस तहसील कैंप के शुभम प्रथम, ग्रामीण विकास में जीएसएसएस चंदौली के आयुष, स्वदेशी कृषि पद्धतियों में जीएमएसएसएसएस जीटी रोड के नवीन प्रजापति, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाई में जीएसएसएस तहसील कैंप की वंशिका, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में जीएमएसएसएसएस राजाखेड़ी के जयदेव, गणितीय मॉडलिंग में जीएसएसएस तहसील कैंप के लक्ष्य और आपदा प्रबंधन में जीएसएसएस तहसील कैंप के स्पर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed