फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity bill recovery to be enforced; connections will be disconnected by the 20th if unpaid.

Panipat News: बिजली बिलों की होगी रिकवरी, नहीं भरे तो 20 तक कटेंगे कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill recovery to be enforced; connections will be disconnected by the 20th if unpaid.
समालखा। बिजली के बकाया बिलों की वसूली को लेकर बिजली निगम ने अपना रुख सख्त कर लिया है। समालखा सब डिवीजन के करीब 11 हजार उपभोक्ताओं पर 26 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बकाया चल रही है।
विज्ञापन

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार शाम बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता एमएस धीमान ने सब डिवीजन के एसडीओ और जेई अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने अधिकारियों को 20 अक्तूबर तक बकाया बिलों की शत-प्रतिशत रिकवरी करने और बिल जमा न कराने वाले डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन तुरंत काटने के कड़े निर्देश दिए। कार्यकारी अभियंता के आदेशों के तुरंत बाद निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों ने क्षेत्र में बकाया बिलों की वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

बैठक के दौरान एक्सईएन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर कोई कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर अधिक से अधिक बकाया राशि की वसूली हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अक्तूबर माह में डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ व्यापक रिकवरी अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत विशेष रूप से 20 हजार से अधिक बकाया बिल के उपभोक्ताओं पर फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed