फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sowing the seeds of equality among children is essential: Dr. Monteiro

बच्चों में समानता के मूल्यों का बीजारोपण जरूरी : डॉ. मोंटेइरो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Sowing the seeds of equality among children is essential: Dr. Monteiro
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। प्रसिद्ध अफ्रीकी-अमेरिकी गांधीवादी विद्वान और शांति कार्यकर्ता डॉ. एंथोनी मोंटेइरो ने कहा कि भारत सहित दुनिया के सभी देशों का भविष्य बच्चे हैं। ऐसे न्यायपूर्ण विश्व के निर्माण की जरूरत है, जहां रंगभेद, नस्लवाद, असमानता और हर तरह के शोषण का अंत हो। इसके लिए बच्चों में बचपन से ही समानता, मानवीय संवेदना, न्याय और शांति के मूल्यों को विकसित करना जरूरी है।
विज्ञापन

डॉ. मोंटेइरो पानीपत स्थित निर्मला देशपांडे संस्थान (एनडीएस) द्वारा संचालित हाली अपना स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रंगभेद और नस्लवाद केवल अमेरिका के गैर-श्वेत समुदायों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती हैं। उन्होंने अपने भारत दौरे को गांधी, मार्टिन लूथर किंग जूनियर और डब्ल्यूईबी डू बोइस के विचारों तथा शांति, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के साझा संघर्षों को समझने का महत्वपूर्ण प्रयास बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद बच्चों ने शिक्षा, सामाजिक बदलाव, नस्लीय भेदभाव, समान अवसरों और भारत-अमेरिका संबंधों से जुड़े सवाल पूछे। डॉ. मोंटेइरो ने उनके सवालों के जवाब देते हुए शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की प्रिंसिपल पूजा सैनी ने शैक्षणिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खादी आश्रम में गांधीवादियों से भी किया संवाद : जीटी रोड स्थित खादी आश्रम में दोपहर बाद गांधीवादियों के साथ भी विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता खादी आश्रम और पानीपत नागरिक मंच की अध्यक्ष निर्मल दत्त ने की, जबकि गांधी ग्लोबल फैमिली के महासचिव एडवोकेट राम मोहन राय ने संचालन किया।बच्चों में समानता के मूल्यों का बीजारोपण जरूरी : डॉ. मोंटेइरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed