फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Suspicion on acquaintance in case of threatening lawyer

Panipat News: वकील को धमकी देने वाले मामले में परिचित पर शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Suspicion on acquaintance in case of threatening lawyer
पानीपत। मॉडल टाउन के वकील को व्हाट्सएप कॉल कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने का शक परिचित पर ही जताया जा रहा है। पुलिस वकील के घर आने जाने वालों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस पूरा डाटा जुटा रही है। वकील के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। आरोपी ने वकील को उसके घर की वीडियो व बच्चों की फोटो भेजकर धमकी देकर पांच लाख रुपये की व्हाट्सएप मांगी थी। पुलिस व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन



मूल रूप से सफीदों की सीता श्याम कॉलोनी निवासी डॉ. गौरव देशवाल ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह अपने परिवार के साथ मॉडल टाउन में किराए पर रहता है। वह पेशे से वकील और स्काईलार्क ग्रुप का निदेशक है। उसके पास शनिवार दोपहर ढाई बजे एक व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉलकर्ता ने उसे उसके बच्चों का अपहरण करने की धमकी दी थी। उसने कॉल काट दी थी। इसके बाद फिर उसके पास एक कॉल आई थी। कॉलकर्ता ने उससे कहा कि उसके बच्चे स्कूल जाते हैं। वह स्कूल जाते हुए उसके बच्चों को उठा लेंगे। उसने इस कॉल को भी काट दिया। उसके पास तीसरी कॉल शनिवार दोपहर 2.40 बजे आई। फिर कॉलकर्ता ने उसे कहा कि उसके परिवार को अच्छे से जानते हैं। उन्होंने उसके बच्चों व पत्नी को उठा लेने दी धमकी दी। फिर उसके पास व्हाट्सअप पर उसके घर की दीवार पर लगे उसके बच्चों व उसकी पत्नी की फोटो भी भेजी। रविवार दोपहर को भी इन्होंने कॉल कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। उसके पास उसके पूरे घर की वीडियो भेजी। पैसे न देने पर उसको व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उ
विज्ञापन





वर्जन-



मॉडल टाउन पुलिस थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। वकील के घर आने जाने वालों के बारे में पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed