फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Surgery will start in Samalkha Hospital

Panipat News: समालखा अस्पताल में शुरू होगी सर्जरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Surgery will start in Samalkha Hospital
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग समालखा सामान्य अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रहा है। समालखा अस्पताल में अब सर्जरी शुरू करने की कवायद है।
विज्ञापन

इसके लिए समालखा अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर बनाया जा रहा है। यहां एक सर्जन की भी नियुक्ति की जाएगी। जून 2025 तक यहां सेवाएं शुरू होंगी। समालखा में यह सेवा शुरू होने से समालखा व बापौली क्षेत्र के लोगों को पानीपत जिला नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन के लिए नहीं आना पड़ेगा। जिला नागरिक अस्पताल में डॉक्टर पर वर्क लोड कम होगा।
फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल में हर रोज तीन से चार जनरल सर्जरी होती हैं। फिलहाल समालखा सामान्य अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी की सेवा चल रही है। इस साल यहां एक्स रे की सेवा भी शुरू हुई है। 100 बेड के इस अस्पताल में एक भी विशेषज्ञ नहीं है। नियमानुसार 100 बेड के अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर होना जरूरी है। सिविल सर्जन ने मुख्यालय में ऑपरेशन थियेटर बनाने की मांगी भी भेजी थी। इस डिमांड पर मुहर लग चुकी है। अब थियेटर को बनाने का एजेंसी को ठेका दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर समालखा सामान्य अस्पताल में शवगृह का काम पूरा हो चुका है। इसको स्वास्थ्य विभाग ने टेकओवर कर लिया है। मार्च के अंत में समालखा अस्पताल में पोस्टमार्टम सेवाएं भी शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed