{"_id":"6a55842ac146e81fe40151d9","slug":"suresh-kabra-of-panipat-elected-unopposed-as-treasurer-of-the-regional-maheshwari-trust-panipat-news-c-244-1-pnp1001-160533-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत के सुरेश काबरा निर्विरोध चुने गए प्रादेशिक माहेश्वरी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत के सुरेश काबरा निर्विरोध चुने गए प्रादेशिक माहेश्वरी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। पानीपत के वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्यमी सुरेश काबरा प्रादेशिक माहेश्वरी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं सिरसा के ओपी राठी को ट्रस्ट का प्रधान चुना गया है।
प्रादेशिक चुनाव अधिकारी सतीश माहेश्वरी ने बताया कि संगठन की मजबूती को देखते हुए सभी पदों पर पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया है। इसके लिए हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर प्रादेशिक माहेश्वरी ट्रस्ट (पंजीकृत) के 31वें सदन के चुनाव फरीदाबाद में संपन्न हुआ।
नव नियुक्त कोषाध्यक्ष सुरेश काबरा ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए संगठन के शीर्ष नेतृत्व और समाज के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से रेवाड़ी से अशोक सोमानी, गुरुग्राम से निवर्तमान प्रधान राजेंद्र, अबोहर से पूर्व प्रधान प्रदीप पेडीवाल और नवनिर्वाचित प्रधान महेश गट्टाणी के मार्गदर्शन का आभार जताया। काबरा ने कहा कि यह केवल एक पद नहीं बल्कि समाज की सेवा का एक बड़ा अवसर है। वे ट्रस्ट के कोष और दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ करेंगे ताकि समाजहित के कार्यों को गति मिल सके। इस मौके पर पानीपत से शिव मूंदड़ा, लुधियाना से अमित सारडा, बठिंडा से जगदीश मंत्री, अबोहर से राकेश माहेश्वरी, गुरुग्राम व फरीदाबाद से सुशील, बहादुरगढ़ से सतीश माहेश्वरी, हिसार से आनंद बिहानी और अमृतसर से प्रकाश झंवर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।