{"_id":"6a4584829210167f0c0559db","slug":"suraj-was-beaten-panipat-news-c-244-1-pnp1012-159892-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 50 हजार रुपये नहीं देने पर की थी हाथ बांधकर सूरज की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 50 हजार रुपये नहीं देने पर की थी हाथ बांधकर सूरज की पिटाई
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। पुलिस
- फोटो : संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने गंगाराम कॉलोनी में ई-रिक्शा चालक सूरज की हत्या के मामले का 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी अजीत ने हत्या की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि 50 हजार रुपये के विवाद में पहले सूरज की डंडों और लात-घूंसों से पिटाई की गई। इसके बाद उसके हाथ बांधकर मुंह में पानी डाला गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
बुधवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने अजीत, प्रिंस और राजा उर्फ काला को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया, जबकि मुकेश और सूरज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हरिनगर कच्चा फाटक निवासी मधु ने अजीत, रणजीत, सूरज, मुकेश, प्रिंस, राजा उर्फ काला, कुंदन और धर्मेंद्र के खिलाफ थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। धरपकड़ करते हुए पुलिस ने देर शाम गंगाराम कॉलोनी निवासी अजीत, मुकेश, सूरज, राजा उर्फ काला तथा देवी नगर निवासी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में मुख्य आरोपी अजीत ने बताया कि उसने किराये की दुकान में कार्यालय बना रखा है, जहां सूरज भी अक्सर आता-जाता था। उसके अनुसार, कार्यालय में रखे 50 हजार रुपये सूरज लेकर चला गया था। कई बार पैसे लौटाने के लिए कहने के बावजूद उसने रकम वापस नहीं की।
29 जून को रची थी साजिश
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 29 जून को सूरज को सबक सिखाने की योजना बनाई गई। उसे बहाने से कार्यालय बुलाया गया, जहां डंडों और लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद उसके हाथ परने से बांध दिए गए और मुंह में पानी डाला गया। सूरज के बेसुध होने पर आरोपी दुकान पर ताला लगाकर भाग गए। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त सामान और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में पूछताछ की जाएगी।