फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Supreme Court judge visited Shyam Baba

Panipat News: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने किए श्याम बाबा के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court judge visited Shyam Baba
समालखा। फाल्गुनोत्सव को लेकर चुलकाना धाम में प्रतिदिन हजारों भक्त बाबा श्याम के दर्शन के लिए दूर दराज से पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश सीटी रविकुमार व पानीपत के जिला न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा अपने परिजनों सहित श्रीश्याम बाबा के दर्शन के लिए चुलकाना धाम पहुंचे।
विज्ञापन

दोनों न्यायाधीशों के मंदिर में पहुंचने पर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें पटका पहनाकर स्वागत किया। रविकुमार व सुदेश कुमार शर्मा ने श्री श्याम बाबा के चरणों में शीश नवा बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर कमेटी के प्रधान रोशन लाल ने बताया कि चुलकाना धाम में फाल्गुन महीने में अन्य दिनों की अपेक्षा श्री श्याम बाबा के भक्तों की संख्या कई गुणा बढ़ गई हैं। हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने के लिए दूर दराज से पहुंच रहे हैं। सचिव प्रवीण सिंगला ने बताया कि रविवार को समालखा, गन्नौर, सोनीपत, दिल्ली, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, जींद, सफीदों, गोहाना व पानीपत के साथ राजलू गढ़ी, गुमड़, गढ़ी केसरी, सहित अनेक स्थानों से श्री श्याम रथ यात्राएं चुलकाना दरबार में पहुंची। मंदिर कमेटी उपप्रधान सुनील ने बताया कि मंदिर परिसर में कमेटी द्वारा भक्तों की सहूलियत के लिए सभी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed