फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Supervisors protested by wearing black badges

रतिया में सुपरवाइजरों को संस्पेड करने के विरोध में सुपरवाइजरों ने काले बिल्ले लगाकर जताया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Supervisors protested by wearing black badges
बापौली। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने रतिया की सभी सुपरवाइजरों को सस्पेंड कर दिया है। इससे पानीपत के सुपरवाइजरों में रोष है। इसके विरोध में जिलेभर में सुरवाइजरों ने काले बिल्ले लगाकर काम किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वो जल्द ही जिला स्तर पर पीओ कार्यालय और डारेक्टर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

सुपरवाइजर यूनियन की जिला प्रधान और बापौली सीडीपीओ कार्यालय में कार्यरत सुपरवाइजर मीना कुमारी ने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें न तो फरवरी के बाद वेेतन दिया गया और ना ही रिक्त पदों को भरा गया। पानीपत जिले में सुपरवाइजरों के 41 पद हैं लेकिन 35 सुपरवाइजर ही कार्यरत हैं। अन्य पद खाली हैं, जिनका अतिरिक्त कार्यभार भी उनके ऊपर है। कहा कि एक जून से सात जून तक पूरे प्रदेश में सुपरवाइजर काला दिवस मनाएंगी। उनकी मांगें नहीं मानी गई तो सात जून को जिला स्तर पर पीओ कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेगी। अगर इसके बाद भी विभाग व सरकार की नींद नहीं खुली तो 15 जून को डायरेक्टर कार्यालय पंचकूला के सामने धरना दिया जाएगा। इस मौके पर सुशीला, मंजू, सीनम, रीना, अनीता, सुषमा, शीला आदि अनेक सुपरवाइजर मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed