फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Supervisor accused of stealing blankets from factory arrested

Panipat News: फैक्टरी से कंबल चोरी करने का आरोपी सुपरवाइजर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
Supervisor accused of stealing blankets from factory arrested
पानीपत। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 क्षेत्र में नूरपुर मुगलान स्थित फैक्टरी से कंबल चोरी के आरोपी सुपरवाइजर रविंद्र निवासी बुलंदशहर यूपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीआईए-3 की टीम ने रविवार देर शाम को आरोपी को उझा मोड से गिरफ्तार किया। आरोपी फैक्टरी के कैमरे बंद कर कंबल की गाडी़ लोड कराकर चोरी करता था। वह पिछले 10 माह से यह खेल कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 10 दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी विजय ने बताया कि सेक्टर 11 निवासी तरुण गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी नूरपुर मुगलान में मयूर इंटरप्राइजिज के नाम से कंबल फैक्टरी है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी रविंद्र को अक्तूबर 2024 में सुपरपाइजर के पद पर कार्यरत था। रविंद्र को माल के स्टॉक, डिस्पैच व तैयार माल की जिम्मेदारी दी थी। उन्हें मार्केट में अपनी कंपनी का माल कम दाम पर बिकने की खबर मिली तो कुछ शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे की जांच की रात को सात बजे से सुबह आठ बजे तक कैमरे बंद मिले। जब फैक्टरी के गार्ड से जानकारी ली तो उसने बताया कि रविंद्र कैमरे बंद करता है और इसके बाद कंबल की गाड़ी लोड होती है। 5 जुलाई से 19 जुलाई के बीच 4 गाड़ी लोड हुई है। यह खेल 10 माह से चल रहा था। पुलिस ने रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed