फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sunshine throughout the day, rain at night increased the difficulty

Panipat News: दिनभर खिली रही धूप, रात को बारिश ने बढ़ाई मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Sunshine throughout the day, rain at night increased the difficulty
पानीपत/सनौली। पिछले तीन दिन चली बारिश के बाद बिछी धान की फसल के लिए शनिवार देर रात को हुई बारिश आफत बन गई। दिनभर मौसम साफ रहने के बाद रात को हुई बारिश के चलते धान की फसल को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। सबसे ज्यादा नुकसान अगेती फसल को है। जिले में करीब 25 हजार एकड़ में धान की फसल बिछी हुई है। कृषि विशेषज्ञों ने इस समय की बारिश को धान की फसल के लिए नुकसानदायक बताया है।
विज्ञापन

शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहा। किसानों ने राहत की कुछ सांस ली। शाम को एक साथ बादल घिर आए। शनिवार रात करीब नौ बजे एक साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ ही देर में बूंदाबांदी ने बारिश का रूप से ले लिया। रात करीब 10 बजे तक लगातार बारिश चली। जिले में अनुमानित पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। किसान नर सिंह, सुनील, राजपाल, सुरेश पाल, सतीश ने बताया कि इस बार धान की फसल में पैदावार अच्छी होने की उम्मीद थी। पिछले तीन दिन से चली बारिश में धान की अगेती फसल जमीन पर बिछ गई है। इससे फसल को काफी नुकसान हो गया है। किसानों की माने तो करीब 25 हजार एकड़ धान की फसल गिर गई है। अभी पांच से सात प्रतिशत नुकसान का अनुमान लगाया गया है। ऐसे में बारिश होती है तो नुकसान और भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन


शहर में निकलने को नहीं जगह
बारिश के चलते शहर की गलियों व सड़कों में कीचड़ बन गया है। सबसे बुरी स्थिति बाहरी कॉलोनियों हैं। यहां पानी निकासी न होने पर कीचड़ बन गया है। वहीं शहर में भी टूटी सड़कों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
कृषि विकास अधिकारी डॉ. सुरेंद्र ने बताया कि बारिश के साथ हवा चलने से धान की अगेती फसल गिर गई है। इस समय दाना पकाई पर है। ऐसे में नुकसान हो सकता है। फसल में पैदावार भी कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed