फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Summer vacations to begin in schools on the 25th, with preparations underway to assign homework.

Panipat News: स्कूलों में 25 को शुरू होंगे ग्रीष्मकालीन अवकाश, गृह कार्य देने की तैयारी

Fri, 22 May 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 22 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Summer vacations to begin in schools on the 25th, with preparations underway to assign homework.
पानीपत। प्रदेश के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों में 25 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होगा। हालांकि स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश एक जून से शुरू होता है लेकिन गर्मी की विभीषिका के मद्देनजर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने निर्धारित समय से एक सप्ताह पूर्व ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। वहीं स्कूलों ने 38 दिन के अवकाश के दौरान विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग गृहकार्य देने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए जिले के राजकीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने 23 मई को सुबह 8:30 बजे पीटीएम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं जिसमें विद्यार्थियों को गृहकार्य दिया जाएगा। 25 मई से 30 जून तक सभी विद्यालय बंद रहेंगे। आदेशों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी कलस्टर प्रमुख, बीआरपी और एबीआरसी को सौंपी है।
विज्ञापन



अनुभव आधारित होगा गृहकार्य

राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निपुण हरियाणा, नेशनल फ्रेमवर्क फार फाउंडेशनल स्टेज (एनसीएफ-एफएस) पर आधारित रचनात्मक, व्यवहारिक ग्रीष्मकालीन गृहकार्य तैयार किया गया है। इसके लिए विद्यार्थियों को अनुभव-आधारित कार्य करने के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को गतिविधि आधारित गृहकार्य अपने परिवार के बड़े सदस्यों के सहयोग से करने होंगे। वहीं, पीटीएम में अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों को दिए गृहकार्य, कक्षा अनुरूप गतिविधियां व क्रियान्वयन को लेकर जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। इस दिन स्कूल में कोई शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी।
विज्ञापन


पर्यटक स्थलाें पर जाने की योजना बना रहे विद्यार्थी

ग्रीष्मावकाश में विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ पर्यटक स्थलों पर जाने की योजना बनाना शुरू कर दी है। कुछ विद्यार्थी अपने दोस्तों के साथ भी छुट्टी मनाने की योजना बना रहे हैं, जो उन्हें नया अनुभव प्रदान करेगा और उनके जीवन में उत्साह लाएगा। इस दौरान वे अपनी छुट्टियों का आनंद लेंगे। वहीं, कुछ विद्यार्थियों ने अपने नाना-नानी के घर भी जाने की योजना बनाई है। विद्यार्थी अपनी छुट्टियों का आनंद लेते हैं, जो उन्हें आराम और मनोरंजन प्रदान करता है। यह समय उन्हें कुछ नया सीखने और करने का अवसर प्रदान करता है। वे कोई नया शौक जैसे संगीत सीखना, नई भाषा सीखना या बुनाई आदि शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



23 मई को सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में पीटीएम आयोजित की जाएगी जिसमें विद्यार्थियों को गृहकार्य दिया जाएगा। 25 मई से 30 जून तक सभी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इस दौरान सभी राजकीय व निजी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। आदेशों के बाद भी काेई स्कूल खुला मिला तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed