फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Summer has started showing its colours again, temperature will keep rising

Panipat News: गर्मी ने फिर दिखाना शुरू किया रंग, लगातार बढ़ेगा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
Summer has started showing its colours again, temperature will keep rising
पानीपत। ज्येष्ठ माह खत्म होने से पहले ही गर्मी ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है। बुधवार को हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान लगातार बढ़ने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा। मौसम विशेषज्ञ ने अब मौसम साफ रहने और तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव के बाद पिछले दो दिन से तापमान बढ़ने लगा है। बुधवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में हल्की कमी आई थी। वीरवार को सुबह मौसम साफ नजर आया। उसके बाद तापमान बढ़ने लगा है। शुक्रवार को सुबह की तेज धूप निकलने व हवा की रफ्तार कम होने से वीरवार की अपेक्षा तापमान दो डिग्री बढ़ा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की रफ्तार कम होने से गर्मी अधिक महसूस की गई। दिनभर लोग गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन

तेज धूप से बचने के लिए युवती सूती चुन्नी व युवक गमछे का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। दोपहर बाद उमस भरी गर्मी होने से लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल रहा। जरूरी काम होने पर ही लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकल रहे हैं। ज्यादातर सुबह व शाम के समय ही घरों से बाहर का काम कर रहे हैं। दोपहर के समय बाजार व सड़कें सुनसान रहने लगी हैं। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि तापमान लगातार बढ़ेगा। अगले सप्ताह तापमान बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। गर्मी अधिक होने से लोगों को परेशानी हो सकती है। वहीं बढ़ती गर्मी से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। ताकि मौसमी बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
शुक्रवार 36/24
शनिवार 37/27
रविवार 39/26
सोमवार 40/26
मंगलवार 39/26
बुधवार 38/27
वीरवार 37/27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed