फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sudhanshu Maharaj will come to Panipat on 13th after eight years, will give satsang for four days in Sector-25

Panipat News: सुधांशु महाराज आठ साल बाद पानीपत में 13 को आएंगे, सेक्टर-25 में चार दिन देंगे सत्संग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sudhanshu Maharaj will come to Panipat on 13th after eight years, will give satsang for four days in Sector-25
पानीपत। सुधांशु महाराज आठ साल बाद पानीपत की धरती पर दिव्य भक्ति सत्संग करेंगे। वे यहां चार दिन रहेंगे। सेक्टर-25 मित्तल मेगा मॉल के साथ मैदान में सत्संग करेंगे। 16 अप्रैल रविवार को मंत्र दीक्षा देंगे। इसके अलावा इस बार 12 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को सरस्वती मंत्री साधना की दीक्षा दी जाएगी। यहां प्रदेश और देशभर से अनुयायी पहुंचेंगे। उनके रहने और खाने की व्यवस्था पूरी कर ली है।
विज्ञापन

विश्व जागृति मिशन ने दिव्य भक्ति सत्संग को लेकर मंगलवार को सेक्टर-11 स्थित एक होटल में बैठक की। पदाधिकारियों ने यहां सत्संग निमंत्रण पत्र का विमोचन किया। जिला प्रधान डॉ. जगजीत आहुजा ने कहा कि सुधांशु महाराज आठ साल पहले पानीपत में आए थे। उनका सेक्टर-25 में सत्संग किया था। वे आठ साल बाद पानीपत में दिव्य भक्ति सत्संग करेंगे। 13 अप्रैल को शाम पांंच से सात बजे तक दिव्य भक्ति सत्संग का शुभारंभ किया जाएगा। 14 से 17 अप्रैल को सुबह व शाम को दो समय सत्संग किया जाएगा। सुबह नौ से 11 और शाम को पांच से सात बजे सत्संग किया जाएगा। 16 अप्रैल रविवार को मंत्र दीक्षा कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि सुधांशु महाराज का मूल मंत्र लोगों के जीवन को सुखी बनाना है। वे सनातन धर्म के संस्कारों को वैज्ञानिक दृष्टि से उदाहरण के साथ बतलाते हैं। सत्संग में भक्तों को ध्यान साधना सिखाई जाएगी। इसके अलावा उनके लाइफ स्टाइल के बारे में बतलाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान रामनारायण रावल, भीम डुडेजा, राजू शर्मा, चुनीलाल चावला, यशपाल चौधरी, रमेश आर्य व राजेश सेठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. जगजीत आहुजा ने बताया कि अनुयायियों को सत्संग स्थल पर ले जाने के लिए शहर में आठ प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां से बसों व दूसरे वाहनों की व्यवस्था की गई है। मॉडल टाउन आठ मरला, असंध रोड, फतेहपुरी चौक, वीर भवन चौक, असंल सिटी, आहुता अस्पताल सनौली रोड और बापौली-सनौली में प्वाइंट बनाया गया है। उन्होंने बताया कि एक सत्र में आठ से दस हजार अनुयायी पहुंचेंगे। यहां आठ प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। यहां मास्क दिए जाएंगे और सत्संग में प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाने का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed