{"_id":"5d20e7498ebc3e6d1d71c708","slug":"sucide-panipat-news-rtk502853454","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापा फाइनेंसर मुझे मार देंगे, घर को बाहर से ताला लगा दो, ताला लगा कर मां-बाप गए काम पर, किशोर ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापा फाइनेंसर मुझे मार देंगे, घर को बाहर से ताला लगा दो, ताला लगा कर मां-बाप गए काम पर, किशोर ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
पानीपत। मृतक किशोर हरविंद्र।
- फोटो : panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्लू कॉलोनी निवासी एक किशोर ने फाइनेंसरों की देनदारी व उनकी धमकी से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को फंदे पर लटका देख परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव को फंदे से नीचे उतार सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां शनिवार को परिजनों के बयान पर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने संबंधित मामले में नामजद तीन आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर की धारा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुुरू कर दी।
जुआ खेलने की थी आदत, हार चुकाने के लिए फाइनेंसर से लिए थे रुपये : पुलिस को दिए बयान में सुरजीत सिंह निवासी बिल्लू कॉलोनी हरिसिंह चौक निवासी ने बताया कि वो एक शादीशुदा लड़की व 17 साल के बेटे हरविंद्र सिंह का पिता है। उसके बेटे की 10वीं कक्षा में रिपेयर आ गई थी, जिस कारण उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद न वो काम करता था, न ही पढ़ाई। वो गलत संगत में रहने लगा और जुआ भी खेलने लगा। उसने जुआ में हुई हार चुकाने के लिए कॉलोनी के ही फाइनेंसर अनिल, सुनील व सोनू से 25 हजार रुपये फाइनेंस पर लिए। जिसे हरविंद्र समय पर चुका नहीं पा रहा था। उक्त तीनों फाइनेंसरों ने उसे रुपये न चुकाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी से परेशान होकर उसके बेटे ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
पापा फाइनेंसर मुझे मार देंगे, घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा देना : पिता ने बताया कि फाइनेंसरों की धमकी से परेशान होकर उसका बेटा 4 माह के लिए घर से बाहर भी चला गया था। जिसमें 2 माह के लिए वो अपनी बड़ी बहन की ससुराल लाडवा रहा व 2 माह वो अमृतसर के गुरुद्वारे में रहा। 30 जून को ही वो घर पर लौटा था। उसके घर आने पर परिजनों ने उसे बताया कि उक्त फाइनेंसर घर पर आए थे व रुपये न चुकाने की बात कह कर धमकी देकर चले गए। हरविंद्र इस बात से और ज्यादा डर गया। शुक्रवार को श्रमिक मां-बाप जब घर से काम के लिए जाने लगे, तो हरविंद्र ने कहा कि पापा फाइनेंसर मुझे मार देंगे। घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा देना। मां-बाप घर का दरवाजा बाहर से बंद कर चले गए। शाम को हरविंद्र का मामा बलविंद्र काबड़ी रोड स्थित फैक्टरी से घर पर लौटा तो, उसने पड़ोसियों के घर से ताले की चाबी लेकर दरवाजा खोला। घर के भीतर घुसने पर उसने कमरे में देखा कि हरविंद्र ने चुन्नी के जरिए पंखे पर फंदा लगाया हुआ था।
विज्ञापन
मृतक के पिता की शिकायत पर सुनील, अनिल व सोनू के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर करने की धाराओं सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच जारी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
- प्रवीन कुमार, किला थाना प्रभारी।