फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students will show their talent in International Humanity Olympiad

Panipat News: अंतरराष्ट्रीय ह्यूमैनिटी ओलंपियाड में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Students will show their talent in International Humanity Olympiad
पानीपत। प्रदेश के विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय ह्यूमैनिटी ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है। मानव मूल्यों पर आधारित इस ओलंपियाड में छठीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसे लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिल मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




सतयुग दर्शन ट्रस्ट की तरफ से आयोजित यह ओलंपियाड संस्था के वेब पोर्टल पर होगा। इसका समय केवल 15 मिनट का होगा, जिसमें 25 बहु-विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। स्कूलों के लिए एक अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए थे जबकि एक मई से 31 अगस्त तक इसके लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। जून में ग्रीष्मावकाश के चलते ओलंपियाड का आयोजन मई के बाद जुलाई व अगस्त में किया जाएगा। यह शेड्यूल स्कूल कैलेंडर के अनुसार से तैयार किया गया है। जिले के विद्यालयों में ओलंपियाड का आयोजन ग्रीष्मावकाश के बाद जुलाई में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन






40 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य

ओलंपियाड में प्रतिभागी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में परीक्षा दे सकते हैं। इसमे परीक्षार्थी को कम से 40 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। अंक हासिल करने पर उनको साथ ही ई-सर्टिफिकेट उन द्वारा दी गई ई-मेल आईडी पर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





विजेताओं को मिलेगा लेपटॉप, स्मार्टफोन

ओलंपियाड के प्रतिभागियों में से टॉप 500 मेरिट प्राप्त करने वालों को लेपटॉप, स्मार्टफोन और एलईडी देकर सम्मानित किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया गया है कि मानव मूल्यों पर आधारित इस परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शामिल किया जाए। इसके लिए स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए जाए ताकि परीक्षा को ज्यादा बच्चे दे सके।






वर्जन-

प्रदेश के स्कूलों में अंतर्राष्ट्रीय ह्यूमैनिटी ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है। जिले में ग्रीष्मावकाश के बाद जुलाई में ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा। मानवीय मूल्यों पर आधारित इस ओलंपियाड में छठीं से बारहवीं के बच्चे भाग ले सकते हैं। इस परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शामिल करने को लेकर विभाग की ओर से निर्देश जारी हुए हैं।

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed