{"_id":"67bb8e2cfef150de770b8c34","slug":"students-will-not-be-allowed-to-enter-the-examination-center-without-id-card-panipat-news-c-244-1-sknl1016-132676-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बिना आईडी कार्ड के विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बिना आईडी कार्ड के विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में नहीं मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में बनाए गए 75 परीक्षा केंद्रों पर दोनों कक्षाओं के 33187 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने परीक्षा केंद्रों पर नकल रहित परीक्षा संचालित करने के लिए बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं संचालित करवाई जाएंगी। बोर्ड परीक्षा में नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों को 25 फरवरी को बस्ते वितरित किए जाएंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हो रही है। इसकी डेटशीट पहले ही जारी की जा चुकी है। वहीं, शिक्षा विभाग ने नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए कड़े प्रबंध किए हैं। इस बार आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग की ओर से सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तरह पहचान-पत्र दिए गए हैं। इस बार विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में स्कूल का आईडी कार्ड गले में डालकर आना होगा। बिना आईडी कार्ड के विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। इस दौरान जांच के बाद उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। आईडी कार्ड की अनिवार्यता से विभाग का नकल की संभावनाओं पर रोक लगाने का प्रयास है।
दूसरी तरफ, परीक्षा को लेकर विभाग ने काम शुरू कर दिया है। अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि परीक्षा से पू्र्व सभी प्रबंध दुरुस्त कर लिए जाएं। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, बीआरसी, कलस्टर हेड व प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं। बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में मात्र चार दिन ही शेष हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
परीक्षा से पहले ठीक करवाएं प्रवेश-पत्र की त्रुटियां
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं के बेहतर संचालन के लिए विद्यार्थियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। सभी विद्यार्थी अपने प्रवेश-पत्रों की गंभीरता से जांच करें। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर परीक्षा से पहले ही बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर उसे दूर करवाएं। प्रवेश-पत्र में त्रुटि होने पर विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश-पत्र में परीक्षार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, हस्ताक्षर व फोटो सही होने चाहिए। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड ने अवकाश के दिन भी कार्यालय खोलने का फैसला किया है। वहीं, जो विद्यार्थी कार्ड से वंचित रह गए थे या किसी का कार्ड खराब अथवा गुम हो गया है, उन्हें दूसरा कार्ड जारी किया गया है ताकि परीक्षा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करें।
बॉक्स
75 केंद्रों पर 33187 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
इस बार जिले के 75 केंद्रों पर कुल 33187 विद्यार्थी दसवीं व 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं। इनमें सरकारी स्कूल की 10वीं व 12वीं में कुल 13490 विद्यार्थी हैं। निजी स्कूलों की 10वीं व 12वीं में विद्यार्थियों की कुल संख्या 19697 है। निजी स्कूलों में 11266 विद्यार्थी दसवीं और 8431 विद्यार्थी 12वीं में पढ़ रहे हैं। जिले के सरकारी विद्यालयों की 10वीं से 7427 और 12वीं से 6063 विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा देंगे।
खंड स्तर पर बनाए गए परीक्षा केंद्रों की सूची
खंड परीक्षा केंद्र
बापौली 10
इसराना 12
मडलौडा 16
पानीपत 23
समालखा 14
कुल : 75
वर्जन-
परीक्षा में नकल की संभावनाओं पर रोक लगाने के लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। इस बार परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य होगा। बिना कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सरकारी स्कूलों के सभी विद्यार्थियों को कार्ड दिए जा चुके हैं। निजी स्कूलों में यह व्यवस्था पहले से ही है। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी की जा रही है। 25 फरवरी को परीक्षा संबंधित सामग्री वितरित की जाएगी।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी।