फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students will be evaluated through set examination

Panipat News: सेट परीक्षा से होगा छात्रों का मूल्यांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:27 PM IST
विज्ञापन
Students will be evaluated through set examination
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के राजकीय विद्यालयों में छात्र मूल्यांकन परीक्षण (सेट) परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। सेट परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो चुकी हैं जिनमें छठी से 12वीं के जिले के करीब 61 हजार विद्यार्थी शामिल हैं। सेट परीक्षा के माध्यम से छात्रों का विषय विशेष में मूल्यांकन परीक्षण किया जाएगा। परीक्षा के दूसरे दिन कक्षा छठी का हिंदी, सातवीं का गणित, आठवीं का अंग्रेजी, नौवीं का संस्कृत, पंजाबी, शारीरिक शिक्षा, 10वीं का अंग्रेजी विषय का मूल्यांकन परीक्षण किया गया। वहीं, सुबह के सत्र में 11वीं का गणित, जीवविज्ञान, राजनीतिक शास्त्र, लोक प्रशासन तथा 12वीं का इतिहास, भौतिक विज्ञान, लेखांकन विषय का मूल्यांकन किया गया। इसी प्रकार शाम के सत्र में 11वीं का फाइन आर्ट, संगीत, मनोविज्ञान तथा 12वीं का एनएसक्यूएफ विषय का मूल्यांकन किया गया। जिले के करीब 61 हजार विद्यार्थियों का विषय विशेष का मूल्यांकन परीक्षण किया गया। सेट परीक्षाएं 16 दिसंबर तक जारी रहेंगी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार रोजाना छठी से 10वीं का एक और 11वीं व 12वीं के दो पेपर लिए जाएंगे। सभी पेपर 40 अंक के होंगे, जिसको हल करने के लिए विद्यार्थियों के पास 90 मिनट का समय रहेगा। 11वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह और शाम के सत्र में जबकि छठी से 10वीं की परीक्षा सुबह के सत्र में आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन



नवंबर में आयोजित होनी थी सेट परीक्षाएं

राजकीय स्कूलों में कक्षा छठी से 12वीं तक विद्यार्थियों की सेट परीक्षाएं 10 से 16 दिसंबर तक आयोजित की जा रही हैं। प्रदेश भर में यह परीक्षाएं नवंबर माह में आयोजित की जानी थी, जिसको लेकर डेटशीट भी जारी कर दी गई थी, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया था। नवंबर में होने वाली सेट परीक्षाएं अब मंगलवार से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि नवंबर माह में जारी की गई डेटशीट की तिथियों व दिन के मिलान में गलतियां थी जिसे देखते हुए जारी की गई डेटशीट को तुरंत वापस ले लिया गया था। बाद में सेट परीक्षा को दिसंबर माह में लेने के लिए शेड्यूल जारी किया गया था। स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, स्कूल प्रमुखों को डेटशीट जारी कर दी गई थी।

इस बार यह परीक्षाएं विद्यालयों को अपने स्तर पर ही करवानी होंगी, जिसको लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संबंधित विषय के शिक्षक प्रश्नपत्र तैयार करेंगे, जिन्हें प्रिंट करवाकर विद्यार्थियों को देने की जिम्मेदारी स्कूल की होगी। इसके लिए बजट जारी नहीं किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने कहा है कि नियमों की अवहेलना करने और प्रश्न-पत्र प्रिंट नहीं करवाने वाले स्कूल प्रमुखों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए स्कूलों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार से शुरू हुई परीक्षाओं को लेकर स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए गए थे कि विषय अध्यापक ही प्रश्न-पत्र तैयार करेंगे जिन्हें प्रिंट करवाने की जिम्मेदारी स्कूल की रहेगी।


वर्जन-

सेट परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो चुकी हैं। सभी स्कूल प्राचार्यों को अपने स्तर पर प्रश्न-पत्र बनाने और उन्हें प्रिंट करवाकर विद्यार्थियों को देने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर बजट जारी नहीं किया जाएगा। अगर कोई स्कूल निर्देशों की अवहेलना करता है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सेट परीक्षा के अंक अवसर एप या पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed