{"_id":"692f4e3ceccf88a9480c677a","slug":"students-were-made-aware-about-mission-buniyad-and-super-100-program-panipat-news-c-244-1-sknl1016-148127-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक
विज्ञापन
पानीपत। मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम का व्यापक प्रचार एवं प्रसार करने के लिए पूरे हरियाणा में जागरूकता अभियान के तहत खंड स्तर पर सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी शृंखला में जिले में मंगलवार को खंड पानीपत में जागरूकता सेमिनार का आयोजन हुआ। असंध रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय जागरूकता सेमिनार में खंड के सभी 43 स्कूलों के कक्षा आठवीं व 10वीं के टॉप-3 विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे। विद्यार्थियों के साथ प्रत्येक विद्यालय से एक टीजीटी शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल हुआ। जिले के पांच खंडों में सेमिनार किए जाएंगे।
सेमिनार में एसडीएम मंदीप कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार, बीईओ जयपाल सरोहा सहित मिशन बुनियाद व सुपर-100 कार्यक्रम के निदेशक प्रदीप संसनवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। एसडीएम मंदीप कुमार ने विद्यार्थियों को दृढ़ संकल्प शक्ति से सिद्धि तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को जरूरी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। बहुत से आईएएस, आईपीएस अधिकारी, इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिकों ने सरकारी स्कूलों में पढ़कर अपने मुकाम को हासिल किया है। इसलिए छात्र सरकारी स्कूल में पढ़कर भी अपने मुकाम को हासिल कर सकता है। बुनियाद और सुपर-100 जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए चलाए जा रहे हैं। अब नौ दिसंबर को बापौली और 12 दिसंबर को मतलौडा खंड में जागरूकता सेमिनार किया जाएगा। इसराना खंड के लिए अभी तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है बुनियाद
जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताया कि बुनियाद कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार की ओर से विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया नींव कार्यक्रम है। बुनियाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है। यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुपर-100 के चयन के लिए विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करेगा। बुनियाद कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए हैं, जिन्होंने 8वीं कक्षा सरकारी स्कूल से पास की हो व सुपर-100 कार्यक्रम के लिए 10वीं कक्षा राजकीय विद्यालय से पास की हो।