{"_id":"67a67788b73e078edc0e6971","slug":"students-took-oath-to-follow-traffic-rules-panipat-news-c-244-1-pnp1003-131837-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विद्यार्थियों ने ली यातायात के नियमों के पालन करने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विद्यार्थियों ने ली यातायात के नियमों के पालन करने की शपथ
विज्ञापन
समालखा। यातायात पुलिस व अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को मच्छरौली गांव स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों के साथ नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। कार्यक्रम में 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
यातायात थाना पुलिस बाबरपुर के प्रभारी राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने इस मौके पर कहा कि वह खुद भी नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। इसके साथ ही यहां विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ भी जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन से हजारों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। यह वाहन चालक दूसरों के लिए भी खतरा बनते हैं। सड़क हादसों में जान गंवाने वालों में 90 प्रतिशत युवा होते हैं। शराब के नशे में वाहन चलाना सबसे खतरनाक है। आजकल देखा जा रहा है कि नाबालिग एक्टिवा व मोटरसाइकिल दौड़ाते हैं। माता-पिता की यह बड़ी लापरवाही है। माता-पिता का दायित्व बनता है कि जब तक उसका बेटा या बेटी 18 साल का न हो जाए, उन्हें वाहन चलाने की अनुमति न दें। उन्होंने विद्यार्थियों को हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट लगाने, ओवर स्पीड से ना चलने, नशा कर गाड़ी न चलाने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने यहां विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इस दौरान पानीपत महिला पुलिस थाना सेक्टर छह से दुर्गा वाहिनी एएसआई रेणु और कांस्टेबल ज्योति और मार्था फैरेल फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया खत्री ने विद्यार्थियों को शारीरिक शोषण और साइबर क्राइम जैसी घटनाओं से बचने के लिए जागरूक किया। यहां पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों व नारी उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। विद्यालय प्रधानाचार्या सरला मालिक ने इससे पहले अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर कर्मबीर, संदीप रत्तेवाल, निर्मला, नीलम, इंदु, अमित, अनिल, राजेश कुमारी, सुषमा व प्रियंका उपस्थित रहे।