फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students showcased their scientific thinking through models at the young scientists' exhibition.

Panipat News: बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मॉडलों से दिखाई वैज्ञानिक सोच

Tue, 13 Oct 2026 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 13 Oct 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Students showcased their scientific thinking through models at the young scientists' exhibition.
खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करते बाल वैज्ञानिक। - संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जीटी रोड में मंगलवार को खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, कृषि और ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा के मार्गदर्शन में एससीईआरटी गुरुग्राम के दिशा-निर्देशों के तहत किया गया। इसकी थीम ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार : सतत और विकसित भारत के लिए’ रही। विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक और पर्यावरणीय समस्याओं के व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


मॉडलों का मूल्यांकन मौलिकता, वैज्ञानिक सोच, तकनीकी कौशल, उपयोगिता, कम लागत, टिकाऊपन और प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया गया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप संभ्रवाल ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से उनके मॉडलों की कार्यप्रणाली व उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक जिज्ञासा बनाए रखने और विज्ञान के माध्यम से सामाजिक समस्याओं का समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी के संचालन और समन्वय में नोडल अधिकारी पिनाज, दीपक, अनिल रोहिल्ला और सज्जन सिंह ने भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में डायट की विषय विशेषज्ञ एकता के साथ पीजीटी करिश्मा, राकेश कुमार, रविंद्र कुमार और शीतल शामिल रहे।

सात विषयों में ये विद्यार्थी रहे प्रथम

1. कृत्रिम बुद्धिमत्ता



प्रथम: शुभम, जीएसएसएस तहसील कैंप



द्वितीय: अनुश्री, जीएसएसएस नांगल खेड़ी



तृतीय: विशाल, जीएसएसएस खोतपुरा



2. आपदा प्रबंधन



प्रथम: स्पर्श, जीएसएसएस तहसील कैंप



द्वितीय: चिराग, पीएमश्री जीएसएसएस जाटल



तृतीय: यासमीन, जीएसएसएस सौंधापुर



3. ग्रामीण विकास



प्रथम: आयुष, जीएसएसएस चंदौली



द्वितीय: देव, न्यू भारती आदर्श हाई स्कूल, सिवाह



तृतीय: खुशी, जीएसएसएस तहसील कैंप



4. स्वदेशी कृषि पद्धतियां



प्रथम: नवीन प्रजापति, जीएमएसएसएसएस जीटी रोड



द्वितीय: शिवानी, जीएसएसएस तहसील कैंप



तृतीय: स्वीटी, जीएसएसएस दीवाना



5. स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाई



प्रथम: वंशिका, जीएसएसएस तहसील कैंप



द्वितीय: नैना, जीएसएसएस निजामपुर



तृतीय: हिमांशु, जीएसएसएस चंदौली



6. हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण



प्रथम: जयदेव, जीएमएसएसएसएस राजाखेड़ी



द्वितीय: नेहा, जीएसएसएस तहसील कैंप



तृतीय: आंचल, जीएचएस बिंझौल



7. गणितीय मॉडलिंग



प्रथम: लक्ष्य, जीएसएसएस तहसील कैंप



द्वितीय: दीपा, जीएसएसएस आसन कलां



तृतीय: सचिन, जीएएमएस उग्राखेड़ी

खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करते बाल वैज्ञानिक। - संवाद

खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करते बाल वैज्ञानिक। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed