फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teachers will get an edge in language teaching, their teaching skills will improve.

Panipat News: शिक्षकों के भाषा शिक्षण की मिलेगी धार, निखरेगा शिक्षण कौशल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Teachers will get an edge in language teaching, their teaching skills will improve.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। अध्यापकों के शिक्षण कौशल को निखारने, बहुभाषी शिक्षा को प्रोत्साहित करने और कक्षा-कक्ष में शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में जिले में भाषा अध्यापकों के पांच दिवसीय इन-सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 अक्तूबर तक आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक मनीष गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सहायक परियोजना समन्वयक कुलभूषण जैन, जिला गणित विशेषज्ञ रणबीर सिंह और शक्ति धर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी सहित पांच विषयों के टीजीटी स्तर के कुल 196 अध्यापक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान भाषा शिक्षण की प्रभावी तकनीकों, नवीन शिक्षण विधियों, कक्षा-कक्ष की गतिविधियों और विद्यार्थियों की भाषाई दक्षता विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अध्यापकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना, विद्यार्थियों में भाषाओं के प्रति रुचि विकसित करना और शिक्षण को अधिक सरल, रोचक व सहभागितापूर्ण बनाना है। प्रशिक्षण के माध्यम से अध्यापकों को अपने कक्षा-कक्ष के अनुभवों को साझा करने और शिक्षण प्रक्रिया में नवाचार अपनाने के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed