फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   422 players tested their mettle across four sports for the Khel Mahakumbh.

Panipat News: खेल महाकुंभ के लिए चार खेलों में 422 खिलाड़ियों ने आजमाया दमखम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
422 players tested their mettle across four sports for the Khel Mahakumbh.
कराटे में चयनित खिलाड़ी साथ में कोच।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। खेल महाकुंभ में जगह बनाने के लिए मंगलवार को जिले में चार खेलों के ट्रायल आयोजित किए गए। खो-खो, कुश्ती, हैंडबॉल और कराटे में 422 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 105 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी खेल महाकुंभ में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त करेंगे।
खो-खो और कुश्ती के ट्रायल शिवाजी स्टेडियम, हैंडबॉल के उग्राखेड़ी गांव और कराटे के नलवा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में आयोजित किए गए। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग खेलों में चयन किया गया।
विज्ञापन


खो-खो में 24 खिलाड़ियों का चयन
खो-खो के ट्रायल में 49 लड़कों और 24 लड़कियों सहित कुल 73 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 12 लड़कों और 12 लड़कियों का चयन किया गया। ट्रायल कोच गुलशन कुमार की देखरेख में हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुश्ती में 27 खिलाड़ियों को चुना
कुश्ती के ट्रायल में 145 लड़कों और 40 लड़कियों सहित कुल 185 खिलाड़ियों ने भाग लिया। लड़कों में से 10 का ग्रीको-रोमन और 10 का फ्रीस्टाइल कुश्ती के लिए चयन हुआ। वहीं, सात लड़कियों का चयन किया गया। इस तरह कुल 27 खिलाड़ियों ने जगह बनाई। ट्रायल कोच अनुज जागलान, नरेंद्र, आकाश, टोनी पहलवान, सोनू, गौरव और महिला कोच रेखा की देखरेख में हुए।

हैंडबॉल में 32 खिलाड़ियों का चयन
हैंडबॉल के ट्रायल में 50 लड़कों और 30 लड़कियों सहित कुल 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 16 लड़कों और 16 लड़कियों का चयन किया गया। ट्रायल कोच शीतल की देखरेख में हुए।

कराटे में 32 खिलाड़ियों ने मारी बाजी
कराटे के ट्रायल में 30 लड़कों और 18 लड़कियों सहित कुल 48 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 18 लड़कों और 14 लड़कियों का चयन किया गया। ट्रायल कोच अरुण और अंकित जागलान की देखरेख में हुए।


वर्जन :

खेल महाकुंभ के लिए जिले में विभिन्न खेलों के ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आगे खेलने का अवसर देना है। चयनित खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता निखारने और आने वाली प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

सत्यवीर पोसवाल, जिला खेल अधिकारी।

कराटे में चयनित खिलाड़ी साथ में कोच।

कराटे में चयनित खिलाड़ी साथ में कोच।

कराटे में चयनित खिलाड़ी साथ में कोच।

कराटे में चयनित खिलाड़ी साथ में कोच।

कराटे में चयनित खिलाड़ी साथ में कोच।

कराटे में चयनित खिलाड़ी साथ में कोच।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed