फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   E-buses withdrawn from the Kurukshetra and Gannaur routes; will now operate up to Karnal and Samalkha.

Panipat News: कुरुक्षेत्र और गन्नौर रूट से हटाई ई-बस, अब करनाल व समालखा तक चलेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
E-buses withdrawn from the Kurukshetra and Gannaur routes; will now operate up to Karnal and Samalkha.
पुराना बस स्टैंड स्थित ई डिपो में खड़ी ई बसे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। रोडवेज अधिकारियों की ई-बसों के रूट के लिए किया सर्वे और योजना फेल हो गई है। यात्रियों की कमी के कारण एक बार फिर रूट बदलने पड़े हैं। अब कुरुक्षेत्र व गन्नौर की बसों को बंद कर दिया गया है। कुरुक्षेत्र रूट की सात बसों को करनाल तक चलाया जाएगा।

पहले रूट पर पांच बसों का संचालन हो रहा था। इसके बाद अब सुबह-शाम ई-बसों का संचालन किया जाता है। साथ ही गन्नौर रूट के लिए रोडवेज अधिकारियों द्वारा छह ई-बसों को चलाया गया था। इस रूट पर भी यात्रियों की कमी के कारण बसों को समालखा रूट के लिए चलाया जा रहा है। इसके अलावा इसराना रूट पर सात ई-बसों का संचालन शुरू किया गया है। इससे यात्रियों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों द्वारा रूटों का सर्वे करने के बाद भी रूटों पर यात्रियों की कमी नजर आ रही है। इससे बसों को अन्य रूटों पर चलाया जा रहा है। रूटों पर किया गया रोडवेज अधिकारियों का सर्वे फेल साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों का ई-बसों की बजाय रोडवेज बसों में बन रहा रुझान :

सिटी सर्विस और लोकल रूटों के अलावा यात्रियों द्वारा ई-बसों की बजाय रोडवेज बसों का सफर अच्छा साबित हो रहा है। यात्रियों द्वारा लंबे रूटों के लिए ई-बसों की जगह रोडवेज बसों का सफर ज्यादा किफायती नजर आ रहा है। ई-बसों में किराया ज्यादा होना इसका मुख्य कारण है।


वर्जन :

कुरुक्षेत्र, इसराना और गन्नौर के लिए रूटों पर सात बसों का संचालन शुरू किया गया था, लेकिन यात्रियों की कमी के कारण ई-बसों को अन्य रूटों पर चलाया गया है। जल्द ही अन्य रूटों पर सर्वे कर अधिक यात्रियों वाले रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा।

विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed