{"_id":"683e19a15b56dbb9d40304a7","slug":"students-of-buniyad-centers-will-soon-get-their-pending-allowance-panipat-news-c-244-1-sknl1016-138017-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बुनियाद केंद्रों के विद्यार्थियों को जल्द मिलेगा रुका हुआ भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बुनियाद केंद्रों के विद्यार्थियों को जल्द मिलेगा रुका हुआ भत्ता
विज्ञापन
पानीपत। मिशन बुनियाद केंद्र पर पढ़ रहे विद्यार्थियों को रुका किराया भत्ता जल्द ही मिलेगा। विद्यार्थियों को भत्ता देने के लिए निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी जिलों को बजट जारी कर दिया है। अब यह बजट स्कूल प्रधानाचार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खाता में डाला जाएगा। प्रदेश में करीब 103 बुनियाद केंद्रों में छह हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के लिए 2.70 करोड़ का बजट जारी किया गया है।
जिले में पांच बुनियाद केंद्र संचालित हो रहे हैं जिन्हें 13 लाख 37 हजार की राशि दी जाएगी। इन केंद्रों पर सत्र 2024-26 के लिए 205 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि सत्र 2025-27 के लिए जिले के 402 विद्यार्थियों ने बुनियाद परीक्षा उत्तीर्ण की है जिनमें से 256 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों को 9वीं व 10वीं की पढ़ाई के साथ जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। विकल्प फाउंडेशन के नेतृत्व में इन विद्यार्थियों को निशुल्क पढ़ाई करवाई जाती है।
बॉक्स
चार रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से मिलता है किराया भत्ता
मिशन बुनियाद केंद्र में पढ़ने के लिए कई विद्यार्थी दूर क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से 4 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया भत्ता मिलता है। यह भत्ता कई माह से रुका हुआ था। इससे विद्यार्थियों को केंद्र तक पढ़ाई के लिए पहुंचने में दिक्कत आ रही थी। अब विद्यार्थियों को पिछले सत्र का किराया भत्ता मिलेगा। यह विद्यार्थी अब नौंवी से दसवीं कक्षा में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
इन जिलों में विद्यार्थियों को दी जाएगी इतनी राशि
जिला रुपये
अंबाला 15.83 लाख
भिवानी 15.28 लाख
चरखी-दादरी 5.7 लाख
फरीदाबाद 6.25 लाख
फतेहाबाद 28.2 लाख
गुरुग्राम 10.30 लाख
हिसार 12.12 लाख
झज्जर 6.45 लाख
जींद 16.68 लाख
कैथल 12.68 लाख
करनाल 10 लाख
कुरुक्षेत्र 18.35 लाख
महेंद्रगढ़ 8.34 लाख
नूंह 8.93 लाख
पलवल 6.47 लाख
पंचकूला 13.1 लाख
पानीपत 13.37 लाख
रेवाड़ी 6.0 लाख
रोहतक 10.69 लाख
सिरसा 16.70 लाख
सोनीपत 13.89 लाख
यमुनानगर 16.36 लाख
जिले में बनाए गए पांच बुनियाद केंद्र
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापौली।
- राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समालखा।
- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड पानीपत।
- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मडलौडा।
- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना।
विद्यार्थियों को विभाग देता है टैबलेट
शिक्षा विभाग मिशन बुनियाद में चयनित विद्यार्थियों को टैबलेट भी प्रदान करता है ताकि विद्यार्थी ऑनलाइन कोचिंग ले सकें। इसके अलावा ड्रेस और किताबें भी विभाग की ओर से दी जाती हैं। चयनित विद्यार्थियों को केंद्र पर नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन के तहत प्रशिक्षण दी जाती है। इसके साथ ही बुनियाद कार्यक्रम में बच्चों को निशुल्क वर्दी, पाठ्यपुस्तकें, टैबलेट के साथ ही बुनियाद सेंटर तक आने जाने के लिए भत्ता दिया जाता है।
वर्जन-
बुनियाद केंद्र में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए पिछले सत्र का किराया भत्ता विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। अब यह राशि प्रधानाचार्य के माध्यम से विद्यार्थियों के बैंक खाता में डाली जाएगी।
- संदीप संभ्रवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।