{"_id":"6ae87c4d161f35b634060364","slug":"students-narrated-the-saga-of-haryana-through-poetry-aanchal-stood-first-panipat-news-c-244-1-sknl1016-167011-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कविता में विद्यार्थियों ने सुनाई हरियाणा की गाथा, आंचल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कविता में विद्यार्थियों ने सुनाई हरियाणा की गाथा, आंचल प्रथम
विज्ञापन
फोटो- 10
- आईबी कॉलेज में हरियाणा दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन, आंचल ने पाया प्रथम स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से हरियाणा दिवस पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेरा हरियाणा, मेरी पहचान और हरियाणा की विरासत, हमारी पहचान थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से प्रदेश की वीरता, गौरवशाली इतिहास, लोक संस्कृति, कृषि परंपराओं और भाईचारे को शब्दों में पिरोया। प्रतियोगिता में आंचल ने प्रथम, चेष्ठा ने द्वितीय और कुमकुम शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि साहित्यिक व सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अपनी सांस्कृतिक जड़ों के प्रति सम्मान विकसित करती हैं। उप-प्राचार्या डॉ. किरण मदान व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी खुशबू ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी मातृभूमि, मातृभाषा और परंपराओं से जोड़ते हैं। आयोजन में डॉ. नीतू और सहायक प्राध्यापक कुलदीप का विशेष योगदान रहा।