फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students are being made aware for foundation and super-100

Panipat News: बुनियाद और सुपर-100 के लिए विद्यार्थियों को किया जा रहा जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Students are being made aware for foundation and super-100
पानीपत। मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम का व्यापक प्रचार एवं प्रसार करने के लिए पूरे हरियाणा में जागरूकता अभियान के तहत खंड स्तर पर सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। जिले के समालखा, इसराना और मडलौडा खंड में जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जा चुके हैं। गत सप्ताह मडलौडा खंड में हुए जागरूकता सेमिनार में तो दो मंत्रियों ने शिरकत कर विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक किया था। अब पानीपत व बापौली खंड में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, पानीपत खंड में शुक्रवार को प्रस्तावित सेमिनार पांच दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम 18 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कक्षा आठवीं व 10वीं के टॉप-3 विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों के साथ प्रत्येक विद्यालय से एक टीजीटी शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल होना अनिवार्य है। वहीं, बापौली खंड में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 14 दिसंबर को ही जागरूक सेमिनार आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन




विद्यार्थियों को समक्ष बनाएगा बुनियाद
बुनियाद कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार की ओर से विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया नींव कार्यक्रम है। बुनियाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है। यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुपर-100 के चयन के लिए विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करेगा। बुनियाद कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए हैं, जिन्होंने 8वीं कक्षा पानीपत के सरकारी स्कूल से पास की हो व सुपर-100 कार्यक्रम के लिए 10वीं कक्षा राजकीय विद्यालय से पास की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



2018 में हुई थी योजना की शुरूआत

स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा ने विकल्प संस्थान रेवाड़ी के सहयोग से 2018 में सुपर-100 योजना शुरू की थी। बुनियाद कार्यक्रम के लिए वर्तमान में पानीपत जिले में प्रत्येक खंड में स्थापित बुनियाद केंद्रों पर कक्षा 9वीं और 10वीं के करीब 250 विद्यार्थी विकल्प संस्थान की ओर से बॉडकास्ट लाइव और रिकॉडेड लेक्चर के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं।




बुनियाद व सुपर-100 कार्यक्रम एक नजर में-

- इन योजनाओं के तहत, सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को निःशुल्क कोचिंग दी जाती है।

- इन योजनाओं के ज़रिए, छात्रों को इंजीनियर और डॉक्टर बनने का मार्ग प्रशस्त किया जाता है।

- मिशन बुनियाद योजना के तहत, नौवीं कक्षा के छात्रों को एनडीए, एनटीएसई और ईवीपीवाई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।

- मिशन बुनियाद कार्यक्रम का मकसद, सीनियर सेकेंडरी छात्राओं के लिए डिजिटल लर्निंग इंफ़्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करना है।

- सुपर-100 कार्यक्रम को बढ़ाकर सुपर-600 कर दिया गया है।



वर्जन-
हरियाणा में मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए खंड स्तर पर जागरूकता अभियान और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पानीपत खंड में 13 दिसंबर को आयोजित होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम अब 18 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को योजनाओं के बारे में बताया जाता है।

- संदीप कुमार, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed