फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Strong wind accompanied by clouds made the day feel cold.

Panipat News: बादल के साथ चली तेज हवा दिन में सर्दी का अहसास भी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Strong wind accompanied by clouds made the day feel cold.
पानीपत। पहाड़ों में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्र में एक साथ मौसम में बदलाव आया है। शुक्रवार को सुबह और शाम को हल्के से मध्यम बादल छाए रहे और करीब 10 किलोमीटर की गति से हवा चली। ऐसे में लोगों को दिन के समय धूप खिलने पर भी ठंड महसूस की।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ ने तापमान में कमी आने की संभावना जताई है। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक आ सकता है। नवंबर महीने के आखिरी दिनों में तापमान में लगातार कमी आ रही है। शुक्रवार को अधिकतम 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से सुबह की अपेक्षा ठंड अधिक महसूस की गई। सुबह-शाम ठंड की धुंध के साथ प्रदूषण की परत छाने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इससे लोगों की आवाजाही और दिनचर्या प्रभावित हो रही है। पाथरी गांव के मोहन कुमार ने बताया कि वह सुबह जल्दी ड्यूटी पर जाता है और शाम को पांच बजे की बस से घर जाता है। पांच बजे ही आसमान में धुंध और प्रदूषण की परत छानी शुरू हो जाती है जिससे सांस लेने में परेशानी होने लगी है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से जहां स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ी है वहीं धुंध छाने से लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि अगले सप्ताह तक तापमान में और कमी आ सकती है जहां अधिकतम 21 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस साल सर्दी अधिक हो सकती है।

गेहूं की फसल के लिए सहायक : गेहूं की बिजाई करीब सवा महीने पर की गई है। कुछ किसान अब पहला पानी लगा रहे हैं। जबकि कुछ इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को फायदा होगा। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. देवेंद्र कुहाड़ ने बताया कि ठंड में गेहूं की फसल का फुटाव और बढ़वार होती है। इस समय मौसम गेहूं के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed