फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   STF and CIA teams are investigating the call number details.

Panipat News: एसटीएफ और सीआईए टीम खंगाल रही काॅल नंबर की डिटेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
STF and CIA teams are investigating the call number details.
सचिन कुंडू के घर पर तैनात पुलिस। संवाद
पानीपत। कांग्रेस नेता सचिन कुंडू से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस लगातार जांच में जुटी है। सीआईए की टीमों के साथ-साथ एसटीएफ की टीम भी छानबीन कर रही है। टीमों ने जिस नंबर से कॉल आई थी उसकी डिटेल खंगाली।
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भी इसका संज्ञान लिया है। सांसद दीपेंद्र हुड्डा बुधवार को इस संबंध में पानीपत पहुंचकर परिवार से बात करेंगे। रविवार को कांग्रेस नेता सचिन कुंडू के नंबर पर पहले दो व्हाट्सएप कॉल आई। उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की तो उनके पास दो वॉइस मैसेज आए। जिसमें बदमाशों ने धमकी देते हुए हुआ कहा कि फोन नहीं उठा रहे। इसके बाद परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और 24 घंटे का समय दिया। मैसेज मिलने के तुरंत बाद वह थाने पहुंचे और शिकायत दी, इसके बाद एसपी से मुलाकात की। एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए उन्हें सुरक्षा दे दी। सचिन कुंडू के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई, इसके साथ ही पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed