फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Special campaign to make Golden Card will last for two months

Panipat News: गोल्डन कार्ड बनाने के लिए दो माह चलेगा तक विशेष अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Special campaign to make Golden Card will last for two months
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में चिरायु योजना के पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए दो माह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें आशा वर्करों की मदद ली जाएगी। उन्हें एक गोल्डन कार्ड बनाने पर 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं योजना के पात्रों को तलाश करने के लिए निवर्तमान पार्षदों और सरपंचों की मदद ली जाएगी। जिले में अब तक 629497 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं 1.80 लाख लोग गोल्डन कार्ड अभी तक नहीं बने हैं
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार पानीपत में कुल 8,09820 लाभार्थी हैं, इनमें से 629497 ने अपने कार्ड बनवा चुके हैं। 75 हजार मरीज अब तक 105 कराेड़ का इलाज करवा चुके हैं। पानीपत काे मुख्यालय से राेजाना 3005 गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला है। जिले में 54 निजी अस्पताल चिरायु योजना के पैनल पर है। इनके अलावा 28 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र भी चिरायु योजना के पैनल पर हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक लोग खुद भी कार्यालय पहुंचकर कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन



जिले का नाम बकाया कार्ड राेजाना का लक्ष्य



अंबाला 126347 2106

भिवानी 134003 2233

चरखी-दादरी 52127 869

फरीदाबाद : 426150 7102

फतेहाबाद 120150 2008

गुरुग्राम 202031 3367

हिसार 198137 3302

झज्जर 118635 1977

जींद 160825 2680

कैथल 137747 2296

करनाल 170473 2841

कुरुक्षेत्र 109474 1825

महेंद्रगढ़ 82106 1368

मेवात 392487 6541

पलवल 229560 3826

पंचकुला 81367 1356

पानीपत 180323 3005

रेवाड़ी 93192 1553

राेहतक 134485 2241

सिरसा 176643 2944

साेनीपत 224971 3750

यमुनानगर 148247 2471


वर्जन-

जिले में दो माह तक गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान चलाया जाएगा। इसमें आशा वर्करों की मदद ली जाएगी। उनको एक कार्ड पर 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनीष पासी, नोडल अधिकारी, चिरायु योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed