फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Son dies in road accident near Naultha on highway

हाईवे पर नौल्था के पास सड़क हादसे में बेटे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Son dies in road accident near Naultha on highway
इसराना। पानीपत गोहाना हाईवे पर नौल्था के पास वीरवार शाम कार की चपेट में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को पानीपत के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नौल्था निवासी महाबीर ने बताया कि वह अपने बेटे चमन (26) के साथ गांव नौल्था के स्टैंड पर सामान लेने गया था। चमन उसके आगे आगे चल रहा था। जब वह स्टैंड से गुजर रहे थे तभी एक कार तेज रफ्तार से इसराना की तरफ से आई। उसके बेटे चमन को साइड मार दी, जिससे चमन हाईवे के डिवाडर से जा टकराया। कुछ दूरी पर जाकर कार रुकी। जब आस पास राहगीर जुटने लगे तो कार चालक कार को मौके पर छोड़ फरार हो गया। वह अपने बेटे चमन को गंभीर अवस्था में पानीपत के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा तो डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed