फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Soil slides due to the removal of four plates of the returning wall of the railway overbridge

Panipat News: रेलवे ओवरब्रिज की रिटर्निंग वाल की चार प्लेट निकलने से खिसकी मिट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Soil slides due to the removal of four plates of the returning wall of the railway overbridge
फ्लाईओवर की रिटर्निंग वाल हटने के बाद नीचे गिरी मिट्टी। संवाद
- छह साल से निर्माणाधीन हैं ओवरब्रिज और अंडरपास, लोग बोले- शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

समालखा। मनाना रेलवे फाटक पर छह साल से निर्माणाधीन ओवरब्रिज व अंडरपास की रिटर्निंग वॉल से पांच प्लेट निकल गई हैं। इससे मिट्टी नीचे आ गई है। हालांकि आवाजाही कम होने से नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान ही दीवार का बार-बार गिरना गुणवत्ता पर सवाल उठा रहा है। प्रशासन इस परियोजना को लेकर मौन है। इसमें शिकायतों के बाद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
दिल्ली अंबाला रेलवे लाइन पर समालखा के निकट मनाना फाटक पर 17 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज व अंडरपास का काम अगस्त 2019 में शुरू किया था। छह साल के बाद भी पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। जिससे मनाना गांव के लोगों में सरकार के खिलाफ रोष है। मनाना वासी प्रवीन गौतम, आजाद राठी, वीरेंद्र, तेजवीर, जोगिंदर, पालेराम, राजेंद्र, जितेंद्र ने बताया कि पिछले करीब छह साल से पुल के निर्माण से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

दो पहिया वाहन चालकों को आने जाने में परेशानी हो रही है। पुल निर्माण के लिए विधायक मनमोहन भड़ाना से मिल चुके है। विधायक के कहने पर पुल के बराबर से वाहनों के आने जाने के लिए रास्ता बनाया है, वह उबड़ खाबड़ है। जिससे बड़े हादसे होने का डर रहता है। अब फ्लाईओवर की रिटर्निंग वाल के पांच टुकड़े निकल गए हैं। इसके सहारे लगाई मिट्टी नीचे खिसक गई है। निर्माण के दौरान की बड़ी चूक सामने आने के बाद पीडब्ल्यूडी या प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की अनदेखी से बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाना फ्लाईओवर के चार-पांच पैनल गिरने की सूचना मिली है। इसके लिए ठेकेदार से बात की है। इसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
शैलेंद्र भाटिया, एसडीओ, पीडब्ल्यूृडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed