Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sitanshu and Harshit selected for archery championship

Panipat News: तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए सितांशु और हर्षित का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Sitanshu and Harshit selected for archery championship
अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए चयनित ​खिलाड़ी सितांशु और हर्षित। - स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शहर के दो होनहार तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। एनवी आर्चरी एकेडमी के खिलाड़ी सितांशु और हर्षित का चयन आगामी अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता असम में आयोजित की जाएगी।


दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित अंतर-महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। सितांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जबकि हर्षित ने तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस प्रदर्शन के आधार पर दोनों ने विश्वविद्यालय की टीम में जगह बनाई। जिला तीरंदाजी कोच नागेश्वर ने बताया कि दोनों खिलाड़ी बेहद मेहनती और अनुशासित हैं। उनकी सफलता नियमित अभ्यास, तकनीकी सुधार और एकाग्रता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी असम में होने वाली प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed