{"_id":"6afcbb75af5f73cca1068c5d","slug":"shubham-emerges-victorious-in-the-bizwhiz-quiz-competition-panipat-news-c-244-1-pnp1007-167735-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बिजव्हिज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शुभम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बिजव्हिज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शुभम ने मारी बाजी
विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देती डॉ. सुनीत शर्मा। स्रोत : संस्थान
Link Copied
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में मंगलवार को वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए बिजव्हिज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें शुभम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञानवर्धन, बौद्धिक क्षमता के विकास और तार्किक सोच को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शुभम, द्वितीय डिंपल और तृतीय स्थान पर शाहजादी व शिवम रहे और परमजीत, सम्यक व शुभम शर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्राचार्य ने कहा कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीत शर्मा ने कहा कि बिजव्हिज जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर व्यावहारिक और समसामयिक विषयों की समझ विकसित करने के लिए प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर करुणा सचदेवा उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।