{"_id":"58f50f814f1c1b3f3b471ca6","slug":"social-groups-meet-karket","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक संगठनों ने मीट मार्केट का विरोध किया तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक संगठनों ने मीट मार्केट का विरोध किया तेज
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सामाजिक संगठनों ने मीट मार्केट के विरोध में संघर्ष तेज कर दिया है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी पर चिंता व्यक्त की है।
सामाजिक संगठनों के लोगों ने लगातार छठे दिन जीटी रोड स्थित एलिवेटिड हाईवे के नीचे हवन कर अधिकारियों को सद्बुद्धि देने की कामना की। मास्टर हुकम सिंह कादियान और आर्य सुरेश ने कहा कि जीटी रोड लालबत्ती चौक के पास मीट मार्केट है। नगर निगम इसे अवैध बता रहा है, लेकिन अधिकारी इसे नहीं हटा रहे। इससे स्कूली बच्चों और बाजार में आने जाने वाली महिलाओं को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि वे मीट मार्केट को हटवाने के लिए कई बार नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों से मिल चुके हैं। उनको हर बार आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वे अब भी लगातार छह दिन से प्रशासन से मीट मार्केट को बंद कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे। आरोप लगाया कि उन्हें अब धरना उठाने के लिए धमकी दी जा रही है। वे अपनी मांगों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलेंगे। वंदे मातरम युवा संगठन के अध्यक्ष बलविंद्र मराठा ने कहा कि यदि समय रहते अवैध धंधे बंद नहीं किए गए तो वे विरोध तेज कर देंगे।