{"_id":"69d5783125f8e7c39705b570","slug":"smuggler-arrested-12-kg-marijuana-recovered-panipat-news-c-244-1-pnp1012-155111-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तस्करी का आरोपी पकड़ा 12 किग्रा गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तस्करी का आरोपी पकड़ा 12 किग्रा गांजा बरामद
विज्ञापन
समालखा। एंटी नारकोटिक्स सेल ने सोमवार शाम को समालखा बस स्टैंड के पास से नशा तस्करी में शेरपुर गाजीपुर के भरत गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने मध्य प्रदेश से पानीपत गांजे की तस्करी करना स्वीकार किया।
मंगलवार को आरोपी को अदालत के सामने पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान नशा तस्करी के नेटवर्क को खंगालने का प्रयास किया जाएगा।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सुभाष ने बताया कि सोमवार शाम को टीम को सूचना मिली थी कि समालखा बस अड्डे के पास एक संदिग्ध युवक प्लास्टिक का कट्टा लिए खड़ा है। इसमें गांजा होने का अंदेशा है। सूचना पर तुरंत टीम ने दबिश देकर आरोपी भरत गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 किग्रा गांजा बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और डाडोला में किराये के मकान में रहता है। वह शाॅर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए मध्यप्रदेश के एक युवक से गांजा खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
गांजे की खेप पानीपत में अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करनी थी। रिमांड के दौरान नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास किया जाएगा।