Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Slow pace of lifting of PR paddy purchased at the Israna grain market

Panipat News: इसराना अनाज मंडी में खरीदे गए पीआर धान के उठान की गति धीमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Slow pace of lifting of PR paddy purchased at the Israna grain market
-अनाज मंडी में 7407 क्विंटल पीआर धान कर रहा है उठान का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। इसराना अनाज मंडी में रविवार शाम तक 36166 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है, जिसमें से सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड ने 28712 क्विंटल पीआर धान खरीदा है जबकि प्राइवेट मिलर ने 6825 क्विंटल धान की खरीद की है। सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड द्वारा खरीदी गई धान के उठान की गति धीमी होने से आढ़तियों में रोष व्याप्त है।
मार्केट कमेटी सचिव पवन नागपाल ने बताया कि हैफेड धीमी रफ्तार से उठान कर रही है। कमेटी की तरफ से हैफेड को उठान की स्पीड बढ़ाने के लिए कहा गया है। इसराना अनाज मंडी में रविवार शाम तक पीआर किस्म के धान की 36166 क्विंटल आवक हुई है, जिसमें से सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड ने 28712 क्विंटल धान खरीदा जबकि प्राइवेट मिलर ने 6825 क्विंटल धान खरीदा। अनाज मंडी से 28130 क्विंटल धान का उठान हो चुका है, जिसमें हैफेड ने 21305 क्विंटल धान का उठान किया है व प्राइवेट मिलर ने 6825 क्विंटल धान का उठान किया है। अनाज मंडी में 7407 क्विंटल पीआर धान उठान की इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जयकरण जागलान ने सरकार व प्रशासन से खरीदे गए पीआर धान के उठान में तेजी लाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जब तक खरीदे गए धान का उठान नहीं होता, जब तक किसान के धान का भुगतान नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed