फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SKM will celebrate martyrdom day today

Panipat News: एसकेएम आज मनाएगी शहीदी दिवस, तैयारियों को लेकर की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
SKM will celebrate martyrdom day today
पानीपत। संयुक्त किसान मोर्चा तालमेल कमेटी पानीपत के आह्वान पर एसकेएम के राष्ट्रीय आह्वान पर 23 मार्च को शहीदी दिवस मनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

इसको लेकर बैठक भगत सिंह स्मारक भवन के कार्यालय में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता तालमेल कमेटी के जिला संयोजक भाकियू के पूर्व प्रधान जयकरण कादियान ने की। संचालन सह संयोजक सीटू जिला प्रधान सुनील दत्त ने किया। एटक राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप ने शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए देश के अंदर से तानाशाही खत्म करने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं की संकल्प के रुप में शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव राजपाल, सीटू जिला सचिव, जय भगवान, किसान सभा के नेता गुलाब सिंह पट्टी कल्याणा, सीटू कोषाध्यक्ष नवीन सपड़ा, नरेंद्र सिंह, भारतीय किसान यूनियन पानीपत ब्लॉक के प्रधान देशराज कादयान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed