मतलौडा। मतलौडा अनाज मंडी में कहासुनी के मामले में समझौता पंचायत के दौरान फायरिंग करने के मामले में मतलौडा थाना पुलिस ने छठे आरोपी को बुधवार शाम को कवि गांव निवासी कौशल को गांव के पास से ही गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि मतलौडा निवासी जितेंद्र ने नौ अक्तूबर को मतलौडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि मतलौडा निवासी सुरेश ने उसके दोस्त सुरेंद्र को फोन कर अनाज मंडी में पंचायत के लिए बुलाया था। कवि निवासी जीतू ने साजिश रच पुराने विवादों को निपटाने का नाम लेकर पंचायत बुलाई थी। पंचायत में करीब 50/60 लोग मौजूद थे। दुकान के ऊपर बने कमरे में हो रही पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में बहस हो गई, तभी जीतू ने उसको अकेले नीचे आकर बात करने के लिए कहा। फायरिंग कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी जीतू व उनके चार अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। जांच के दौरान कौशल का नाम भी सामने आया था, इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी। बुधवार को पुलिस ने कौशल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पहले गिरफ्तार हो चुकी अजीत उर्फ जीता, खंडरा निवासी विकास उर्फ विक्की, मतलौडा निवासी सोनू व दीपक और खुखराना निवासी शुभम उर्फ शुभी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद